Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: झारखंड में बंगाल की खाड़ी की हवा का दिख रहा असर, आज 6 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 09:02 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में बंगाल की खाड़ी से चल रही हवा के चलते मौसम में बदलाव आया है जिसके कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है। राज्य के उत्तर पश्चिम ...और पढ़ें

    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)
    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)

    HighLights

    1. पिछले एक सप्ताह से राजधानी समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी का असर शुरू हो गया था
    2. नमीयुक्त हवा के कारण बादल छाए रहने और तापमान में कमी महसूस की जा रही है
    3. 20 और 21 मार्च को दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में ओला पड़ने की है संभावना

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: एक बार फिर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही हवा में नमी के कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 19 मार्च को कहीं कहीं मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

    20 और 21 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद में तेज आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    इसके अलावा गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना है, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं 22 मार्च को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बताया कि अगले दो दिनों यानी 19 और 20 मार्च को अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

    इसके बाद 21, 22 और 23 मार्च को मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इस बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    झारखंड में पिछले एक सप्ताह से झारखंड में तपती गर्मी ने लोगो

    बता दें कि पिछले एक सप्ताह से राजधानी समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी का असर शुरू हो गया था, अचानक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण बादल छाए रहने और तापमान में कमी महसूस की जा रही है।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 और 21 मार्च को दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में ओला पड़ने की आशंका है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। इसका असर लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची जिले में अधिक देखने को मिलेगा।

    ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन और आंधी एवं ओलावृष्टि के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस चतरा में रिकार्ड किया गया।

    वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में तूफान का अलर्ट, हर घंटे 50 KM होगी हवा की रफ्तार; आसमान से बरसेगी आफत