विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajnath Singh : 'संपत्ति का सर्वे कराकर किसे बांटेंगे', कांग्रेस पर भड़के राजनाथ सिंह; लगाया ये बड़ा आरोप

Published: Tue, 23 Apr 2024 07:09 PM (IST)

Rajnath Singh रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को झारखंड के खूंटी पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन ...और पढ़ें

खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन के बाद मंच पर बोलते हुए राजनाथ सिंह (फोटो- जागरण)
खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन के बाद मंच पर बोलते हुए राजनाथ सिंह (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करेगी भाजपा- राजनाथ सिंह
  2. खूंटी की धरती भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि- राजनाथ सिंह

राज्य ब्यूरो, रांची। Rajnath Singh Khunti Visit खूंटी में मंगलवार को पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस से पूछा कि देश के लोगों की संपत्ति का सर्वे कराकर किसे बांटने की योजना है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कांग्रेस पर संपत्तियों का सर्वे कराकर एक खास वर्ग को देने की योजना का आरोप लगाया था।

खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन के बाद आयोजित सभा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता अपने स्वाभिमान से समझौता होने नहीं देगी। आइएनडीआइए के नेता ईडी और सीबीआइ को अपनी संंपत्ति नहीं बताते, लेकिन देश के लोगों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों का बंंटवारा होगा तो मुस्लिमों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह उनकी विभाजनकारी सोच है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के नागरिकों के विकास के लिए काम करती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि खूंटी की धरती भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि है। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंंडा की जयंती को देश में गौरव दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। मोदी सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्रालय का बजट छह गुणा तक बढ़ाया गया है।

भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करेगी भाजपा- राजनाथ सिंह

खूंटी में संबोधन की शुरुआत में ही राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह से झारखंंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीन दिनों तक लापता रहे, यह भ्रष्टाचार की अनोखी मिसाल है। झारखंड में भाजपा के बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ये तीन मुख्यमंत्री हुए, लेकिन इन तीनों पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है।

तीनों का शासन देश में अनुकरणीय माना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जीवन ही देश सेवा के लिए समर्पित है। उनके दस सालों के शासन में भारत की आवाज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से सुनी जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था आज पांचवें स्थान पर है, जो कुछ दिनों में विश्व में तीसरे स्थान पर चली जाएगी।

आदिवासियों का सम्मान सबसे ज्यादा भाजपा ने किया- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा से आदिवासियों का सम्मान करती है। भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, चांद भैरव जैसे महान बलिदानियों को भाजपा की सरकार ने सम्मान दिया। भाजपा परिवार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती। समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में बने आयोग ने सिफारिश की थी, जिसमें ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण कोटे से 6 प्रतिशत मुसलमान और 2 प्रतिशत अन्य अल्पसंख्यकों को देने की बात थी। जामिया मिलिया और अलीगढ़ मुस्लिम विवि जैसे शिक्षण संस्थानों में आदिवासी और दलित समाज के लिए आरक्षण नहीं है।

खूंटी की सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा, विधायक नीलकंठ मुंडा, कोचे मुंडा, रवींद्र राय समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- 

Ticket Cancellation Charges: रेलवे का बड़ा फैसला! अब वेटिंग टिकट कैंसिल करने पर कटेंगे इतने रुपये

Summer Special Train : झारखंड के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें टाइम टेबल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।