Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajya Sabha Election 2024: झारखंड से BJP ने घोषित किया उम्मीदवार, इस नेता को मिला टिकट

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 04:29 PM (IST)

    झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। भाजपा ने प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। ...और पढ़ें

    Rajya Sabha Election 2024: झारखंड से BJP ने घोषित किया उम्मीदवार, इस नेता को मिला टिकट
    Rajya Sabha Election 2024: झारखंड से BJP ने घोषित किया उम्मीदवार, इस नेता को मिला टिकट

    HighLights

    1. प्रदीप वर्मा नामांकन के अंतिम दिन 11 मार्च को अपना पर्चा भरेंगे
    2. समीर उरांव की जगह पर पार्टी ने प्रदीप वर्मा को प्रत्याशी बनाया

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदीप वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है। प्रदीप वर्मा अभी झारखंड प्रदेश भाजपा में महामंत्री के पद पर हैं। सरला बिरला विश्वविद्यालय के संचालक प्रदीप वर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं।

    साल 2016 में उन्हें प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। प्रदीप वर्मा को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि संगठन के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ता को स्थान देकर पार्टी ने सराहनीय काम किया है।

    11 मार्च को अपना पर्चा भरेंगे प्रदीप वर्मा

    प्रदीप वर्मा नामांकन के अंतिम दिन 11 मार्च को अपना पर्चा भरेंगे। संभावना है कि झामुमो प्रत्याशी सरफराज अहमद नाम की घोषणा होने पर उसी दिन अपना पर्चा भरेंगे। समीर उरांव का खत्म हो रहा कार्यकाल झारखंड में राज्यसभा को दो सीटें रिक्त हो रही हैं। कांग्रेस के धीरज साहू और भाजपा के समीर उरांव का कार्यकाल मई 2024 में खत्म हो रहा है।

    समीर उरांव की जगह पर पार्टी ने प्रदीप वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों गठबंधन से एक-एक ही प्रत्याशी होने की वजह से दोनों के निर्विरोध चुने जाने की प्रबल संभावना है। 21 मार्च को चुनाव की स्थिति में वोट डाले जाने का कार्यक्रम है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Election 2024: इन नेताओं की लगने वाली है लॉटरी, सियासी हलचत तेज; जल्द हो सकता है नामों का एलान

    Lok Sabha Election 2024: कौन मारेगा बाजी? झारखंड की इस सीट पर उलझा कांग्रेस का गणित, दावेदारों ने बढ़ाई टेंशन