विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड कांग्रेस ने राम मंदिर के नए CEO की नियुक्ति का किया स्वागत, चंदे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:46 PM (IST)

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला सीईओ नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा। (फाइल फोटो)

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर के पहले सीईओ बने।

  2. झारखंड कांग्रेस ने सीईओ की नियुक्ति का स्वागत किया।

  3. कांग्रेस ने मंदिर के चंदे की पूर्ण पारदर्शिता की मांग की।

राज्य ब्यूरो, रांची। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट द्वारा सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया कदम तभी सार्थक होगा, जब मंदिर में आने वाले करोड़ों रुपये के चंदे और चढ़ावे की पूरी व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह बने।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर और भगवान श्रीराम की आस्था का सम्मान करती है।

चंदे का हिसाब कब होगा सार्वजनिक?

मंदिर की व्यवस्था को पेशेवर और बेहतर बनाने के लिए सीईओ की नियुक्ति की गई है तो इसका स्वागत है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि श्रद्धालुओं द्वारा आस्था से दिए गए चंदे और चढ़ावे का हिसाब-किताब कब सार्वजनिक होगा?

सीईओ को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का अधिकार, वित्तीय पारदर्शिता की व्यवस्था तथा ट्रस्ट के कामकाज का नियमित ऑडिट सुनिश्चित करना होगा।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने कहा कि अगर ट्रस्ट वास्तव में पारदर्शिता और सुशासन के प्रति गंभीर है तो वह मंदिर के चंदे, चढ़ावे, खर्च और संपत्तियों का विस्तृत ऑडिट सार्वजनिक करे।

यह भी पढ़ें- मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान पड़ा भारी, झारखंड कांग्रेस ने 2 नेताओं को किया सस्पेंड