Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramgarh Weather: अगले 24 घंटे में बदल जाएगा रामगढ़ का मौसम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें वेदर रिपोर्ट

    Updated: Fri, 16 May 2025 05:09 PM (GMT+05:30)

    रामगढ़ जिले में अगले कुछ दिनों तक गरज वज्रपात और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ के मौसम पर्यवेक्षक न ...और पढ़ें

    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. 17-21 मई तक मौसम में बदलाव।
    2. 18-20 मई तक ऑरेंज अलर्ट।
    3. तापमान में गिरावट से राहत।

    संवाद सूत्र, मांडू (रामगढ़)। जिले में आने वाले दिनों में भी मेघ गर्जन, वज्रपात एवं तेज हवाओं के झोंके सहित हल्के से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

    इस बात की जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे ने दी है। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17-21 मई तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

    तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    इन दिनों में जिले के विभिन्न भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना बनी हुई है। साथ ही साथ इन दिनों में 30-40 और कभी-कभी 40-50/50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के झोंके चलने कि संभावना है।

    उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा वज्रपात एवं तेज हवाओं के झोंके के लिए 18-20 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    गिर सकता है तापमान

    इन दिनों में जिले के तापमान मे 2-3 डिग्री सेल्शियस के गिरावट होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत के संकेत हैं।

    आने वाले इन दिनों में जिले का का अधिकतम तापमान 38-35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23-22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    उन्होंने पूर्वानुमान एवं मौसम विभाग द्वारा जारी जिले के लिए अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आम लोगों को वज्रपात से बचाव हेतु सुरक्षा हिदायतों का पालन करने की सलाह दी है।