Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस में शामिल होंगे 5 बार के सांसद; सियासी पारा हाई!

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 10:08 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर होने वाला है। रांची से 5 बार सांसद रह चुके रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल होंगे। पिछली बार चौधरी ...और पढ़ें

    कांग्रेस में शामिल होंगे भाजपा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी।
    कांग्रेस में शामिल होंगे भाजपा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची से 5 बार सांसद रह चुके रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल होंगे। पिछली बार चौधरी का टिकट कट गया था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि, सफलता नहीं मिली।

    सांसद ने नहीं रखी कोई डिमांड

    इस चुनाव में चौधरी कांग्रेस का साथ देंगे और सूत्रों के अनुसार उन्होंने कोई डिमांड भी नहीं रखी है। भाजपा ने चौधरी का टिकट काटकर संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया था, जो फिलहाल सांसद हैं और इस बार भी उन्हें ही टिकट मिला है।

    1942 को पैदा हुए राम टहल चौधरी 1991 से 2004 और इसके बाद 2014 से 2019 तक रांची लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रहे। एक राजनेता होने के अलावा वह समाजसेवक और शिक्षाविद भी हैं। 

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: झारखंड में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का आया जवाब, प्रदेश अध्‍यक्ष ने दे दी बड़ी जानकारी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: धनबाद से टिकट मिलने के बाद सांसद पीएन सिंह से मिलने पहुंचे ढुलू महतो, पैर छूकर लिया आशीर्वाद