Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गा पूजा में घर लौटने वालों के लिए बड़ी राहत, रांची से दिल्ली-बेंगलुरू की तीन नई फ्लाइट्स होंगी शुरू

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:38 PM (IST)

    दुर्गा पूजा के दौरान रांची से तीन नई उड़ानें शुरू होंगी, जिनमें एयर इंडिया की दिल्ली-रांची नाइट फ्लाइट और इंडिगो की बेंगलुरु सेवा शामिल है। इससे यात्र ...और पढ़ें

    रांची से तीन अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी।

    रांची से तीन अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी।

    HighLights

    1. दुर्गा पूजा के लिए रांची से तीन अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी।

    2. एयर इंडिया दिल्ली-रांची के बीच रात की अतिरिक्त उड़ान चलाएगा।

    जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा में घर लौटने की तैयारी कर रहे प्रदेश के हजारों लोगों के लिए राहत की खबर है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही रांची से संचालित होने वाली उड़ानों में टिकटों की बुकिंग तेजी से बढ़ने लगी है।

    सबसे अधिक दबाव बेंगलुरू और दिल्ली रूट पर है। बढ़ती मांग का असर किराये पर भी दिखने लगा है। रांची से बेंगलुरू का हवाई किराया बढ़कर 16,724 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यह 11,975 रुपये के आसपास था।

    यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एयरलाइंस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अक्तूबर से रांची के लिए तीन अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जाएंगी। इनमें एयर इंडिया दिल्ली-रांची के बीच रात के समय एक अतिरिक्त फेरा संचालित करेगा, जबकि इंडिगो रांची-बेंगलुरू सेक्टर पर नई उड़ान शुरू करेगा।

    माना जा रहा है कि इससे पूजा के दौरान टिकटों की उपलब्धता बेहतर होगी और यात्रियों को आखिरी समय में भी यात्रा का विकल्प मिल सकेगा।

    दुर्गा पूजा में फ्लाइट का दाम कितना होगा?

    रांची एयरपोर्ट से हर साल दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग झारखंड आते-जाते हैं। बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे और दिल्ली में रहने वाले नौकरीपेशा, आईटी प्रोफेशनल, छात्र और व्यवसायी इस दौरान बड़ी संख्या में अपने घर लौटते हैं। यही वजह है कि इन रूटों पर सीटों की मांग अचानक बढ़ जाती है और किराये में भी तेज उछाल देखने को मिलता है।

    खबरें और भी

    एयरपोर्ट अफसरों का मानना है कि अतिरिक्त उड़ानों के शुरू होने से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। सुबह और देर रात के स्लॉट में विमान परिचालन बढ़ने से टर्मिनल पर भी अधिक भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए सुरक्षा जांच, चेक-इन और ग्राउंड हैंडलिंग की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

    विमान कम होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

    रांची एयरपोर्ट से फिलहाल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, भुवनेश्वर, पटना और अन्य प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों में कुछ रूटों पर उड़ानें कम होने से यात्रियों को परेशानी हुई थी, लेकिन त्योहारी सीजन में अतिरिक्त सेवाएं शुरू होने से कनेक्टिविटी फिर बेहतर होने की उम्मीद है।

    फ्लाइट का किराया

    दुर्गा पूजा से पहले रांची-बेंगलुरू रूट पर हवाई किराये में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। वर्तमान में इस रूट का किराया 11,975 रुपये से बढ़कर 16,724 रुपये तक पहुंच गया है। यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को सलाह है कि वे बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द से जल्द टिकट बुक करा लें, ताकि अधिक किराया चुकाने से बच सकें।

    यात्रियों इन बातों का रखेंगे ध्यान

    दुर्गा पूजा के दौरान यात्रा की योजना बना रहे यात्री समय रहते टिकट बुक करा लें, क्योंकि सीटें तेजी से भर रही हैं और किराये में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एयर इंडिया और इंडिगो की नई सुबह व नाइट फ्लाइट के विकल्पों पर भी नजर रखें।

    किराया प्रतिदिन बदल रहा है, इसलिए नियमित रूप से एयरलाइंस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपडेट देखते रहें। त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उड़ान से कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि चेक-इन और सुरक्षा जांच में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, अतिरिक्त उड़ानों से जुड़ी नई घोषणाओं पर भी नजर बनाए रखें।

    रांची एयरपोर्ट अपडेट

    अक्टूबर से रांची एयरपोर्ट के यात्रियों को तीन अतिरिक्त उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी। एयर इंडिया दिल्ली-रांची रूट पर एक अतिरिक्त नाइट फ्लाइट संचालित करेगा, जबकि इंडिगो रांची-बेंगलुरू के बीच नई सेवा शुरू करेगा।

    त्योहारी सीजन में इन अतिरिक्त उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में मदद मिलेगी। साथ ही विमान परिचालन बढ़ने से टिकटों की उपलब्धता बेहतर होने और यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

    क्या होगा बदलाव

    अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से दिल्ली और बेंगलुरू रूट पर टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। इससे आखिरी समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को भी राहत मिल सकेगी।

    विशेषज्ञों का मानना है कि सीटों की संख्या बढ़ने से किराये में होने वाली अनियंत्रित बढ़ोतरी पर भी कुछ हद तक लगाम लग सकती है। इसका सबसे बड़ा लाभ दुर्गा पूजा और छठ के दौरान घर लौटने वाले प्रवासी झारखंडियों को मिलेगा, जिन्हें त्योहार के समय टिकट और बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।