रांची आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, अब लोहरदगा से होकर गुजरेगी; चेक करें नया रूट और टाइमटेबल
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए Ranchi Anand Vihar Special Train (02877/02878) के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब 8 अगस्त से 27 सितंबर 202 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार।
ट्रेन अब लोहरदगा होते हुए नए मार्ग से चलेगी।
8 अगस्त से 27 सितंबर 2026 तक कुल आठ फेरे।
जागरण संवाददाता, रांची। यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।
ट्रेन संख्या 02877/02878 रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल अब संशोधित मार्ग और समय-सारिणी के अनुसार चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार के साथ इसके मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव में भी बदलाव किया गया है।
रांची से प्रत्येक शनिवार चलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 08 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से चलेगी। इस दौरान ट्रेन के कुल आठ फेरे होंगे।
रांची से ट्रेन शाम 5:40 बजे रवाना होगी। लोहरदगा में 6:50 से 6:52 बजे, टोरी में 7:43 से 7:45 बजे, डालटनगंज में रात 9:03 से 9:05 बजे और गढ़वा रोड में 10:30 से 10:35 बजे तक ठहरेगी।
इसके बाद सासाराम में रात 12:45 से 12:47 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में 2:50 से 3 बजे, सूबेदारगंज (प्रयागराज) में सुबह 6 से 6:05 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) में 8:40 से 8:45 बजे और टूंडला में 11:50 से 11:52 बजे तक ठहराव होगा। ट्रेन रविवार शाम 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
आनंद विहार से प्रत्येक रविवार वापसी
ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 09 अगस्त से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। इसके भी कुल आठ फेरे होंगे। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7:30 बजे चलेगी।
टूंडला में रात 11:30 से 11:32 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) में रात 2:30 से 2:35 बजे, सूबेदारगंज (प्रयागराज) में सुबह 5:30 से 5:35 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में 9:25 से 9:35 बजे और सासाराम में 10:50 से 10:52 बजे तक ठहरेगी।
इसके बाद गढ़वा रोड में दोपहर 1:20 से 1:25 बजे, डालटनगंज में 1:50 से 1:52 बजे, टोरी में 3:50 से 3:52 बजे और लोहरदगा में 4:53 से 4:55 बजे तक ठहराव होगा। ट्रेन सोमवार शाम 6:35 बजे रांची पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- देवघर श्रावणी मेला 2026: आरा-जसीडीह के बीच हर रविवार चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन, भीड़ नियंत्रण में मिलेगी मदद