Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 दिन से बेटी का इंतजार... हर आहट पर दरवाजे की ओर दौड़ पड़ती है मां; रांची की दिव्या भेंगरा अब भी लापता

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:26 AM (GMT+05:30)

    रांची की 21 वर्षीय दिव्या भेंगरा 12 जुलाई से लापता है, जिसकी मां ने डोरंडा पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस संदिग्ध अजीत नायक पर बहला-फुस ...और पढ़ें

    दिव्या भेंगरा 12 जुलाई से रांची के बंधु नगर से लापता। जागरण

    दिव्या भेंगरा 12 जुलाई से रांची के बंधु नगर से लापता। जागरण

    HighLights

    1. दिव्या भेंगरा 12 जुलाई से रांची के बंधु नगर से लापता।

    2. मां संगीता भेंगरा ने डोरंडा पुलिस से लगाई गुहार।

    जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा चौक के बंधु नगर निवासी 21 वर्षीय दिव्या भेंगरा को लापता हुए लगभग 10 दिन बीत चुके है, लेकिन उसकी मां संगीता भेंगरा की उम्मीद अब भी नहीं टूटी है। हर सुबह उनकी नजर दरवाजे पर टिक जाती है और हर आहट पर उन्हें लगता है कि शायद उनकी बेटी लौट आई हो, लेकिन इंतजार अब तक खत्म नहीं हुआ है।

    दिव्या 12 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार ने रिश्तेदारों परिचित हो और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन हर कोशिश बेनतीजा रही। आखिरकार मां ने डोरंडा थाना में सनहा दर्ज करते हुए बिरसा चौक बायपास रोड, सुंदरगढ़ निवासी अजीत नायक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है।

    संगीता भेंगरा का कहना है कि पिछले 10 दिनों में वह कई बार डोरंडा थाना पहुंचीं और पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। उनका कहना है कि यदि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज, दिव्या और अजीत नायक के मोबाइल की कॉल डिटेल तथा लोकेशन की गहन जांच की जाए, तो मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं।

    उधर पुलिस का कहना है कि संदिग्ध अजीत नायक का मोबाइल फिलहाल स्विच ऑफ है। मोबाइल बंद होने के कारण उसके वर्तमान लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा। हालांकि जैसे मोबाइल चालू होगा, तकनीकी टीम उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास करेगी।

    खबरें और भी

    फिलहाल एक मां की सबसे बड़ी उम्मीद सिर्फ इतनी है कि उसकी बेटी सुरक्षित घर लौट आए। बीते हर दिन के साथ इंतजार लंबा होता जा रहा है, लेकिन मां का विश्वास अभी कायम है कि एक दिन दरवाजा खुलेगा और दिव्या मुस्कुराते हुए घर लौटेगी।