Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हेमंत जी; कान खोलकर सुन लीजिए...', ED को लेकर झारखंड में फिर सियासी तनातनी, बाबूलाल बोले- बंगाल नहीं बनने देंगे

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 12:36 PM (IST)

    रांची पुलिस ने झारखंड में ईडी कार्यालय पर छापा मारा, दो अधिकारियों पर पेयजल कर्मी से मारपीट का आरोप है। इस पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता बाबूलाल म ...और पढ़ें

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कसा तंज। (जागरण)

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कसा तंज। (जागरण)

    HighLights

    1. ईडी कार्यालय पर पुलिस का छापा, मारपीट का आरोप।

    2. बाबूलाल मरांडी ने भ्रष्टाचार के साक्ष्य नष्ट करने का आरोप लगाया।

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पर पुलिस ने छापा मारा है। ED के दो अधिकारियों पर पेयजल कर्मी से कथित रूप से मारपीट का आरोप है। इसी मामले की जांच करने रांची पुलिस ईडी दफ्तर पहुंची है।

    वहीं, इस मामले पर अब सियासत गर्मा गई है। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध हैं।

    आशंका है कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन अहम साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है।

    बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि झारखंड में पहले भी ईडी के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं तथा झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ईडी पर हमले की कोशिशें भी हो चुकी हैं।

    babulal marandi

    बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट।

    'झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे'

    ऐसी घटनाएं जांच एजेंसियों के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्य में बाधा डालने का प्रयास है। उन्होंने हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत जी, कान खोलकर सुन लीजिए... झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे। आपको भ्रष्टाचार की सजा जरूर मिलेगी।

    बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर झारखंड सरकार पर तंज कसा है।

    यह भी पढ़ें- ईडी ऑफिस पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर लगा है पेयजल विभाग के क्लर्क से मारपीट का आरोप