Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में बिजली बिल शिकायतों के लिए लगेगा शिविर, 11-30 मई तक होगा समस्याओं का समाधान

    Updated: Fri, 08 May 2026 01:01 PM (IST)

    ऊर्जा विकास निगम के निर्देश पर रांची में 11 मई से 30 मई तक बिजली बिल विवाद और शिकायतों के निवारण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

    प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची। उर्जा विकास निगम के निर्देश पर बिजली बिल विवाद और बिजली से संबंधित शिकायत के निबटारे के लिए विद्युत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 11 मई से शुरू किया जाएगा।

    यह शिविर 30 मई तक चलेगा। इस शिविर में बिजली उपभोक्ता बिजली बिल विवाद और बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कैंप सुबह 11 बजे से दिन के दो बजे तक चलेगा।

    बिजली परेशानी के अनुसार शिकायतों का निबटारा आन स्पाट किया जाएगा वहीं कुछ का शिकायत लेकर उसे बाद में एक निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। यह जानकारी रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने दी।

    कब और कहां लगेगी शिविर

    तारीख नियोजन इकाई / डिविजन शिविर स्थल
    11 मई न्यू कैपिटल डिविजन पंचायत भवन सुकुरहुटू, कांके
    11 मई कोकर डिविजन कोकर सब स्टेशन, कोकर चौक
    11 मई खूंटी डिविजन सब स्टेशन खूंटी
    12 मई रांची पश्चिमी डिविजन सब स्टेशन आईटीआई, रातू रोड
    12 मई रांची पूर्वी डिविजन पिताम्बर पैलेश, बूटी मोड़
    13 मई डोरंडा डिविजन सब स्टेशन विधानसभा पुराना
    13 मई रांची केंद्रीय डिविजन सब स्टेशन हरमू
    14 मई न्यू कैपिटल डिविजन सब स्टेशन सेवा सदन, अपर बाजार
    14 मई कोकर डिविजन सब स्टेशन मोरहाबादी
    15 मई रांची पश्चिमी डिविजन सब स्टेशन इटकी
    15 मई रांची पूर्वी डिविजन एसडीओ कार्यालय, बुंडू
    15 मई खूंटी डिविजन सब स्टेशन तोरपा
    16 मई डोरंडा डिविजन सब स्टेशन हटिया
    16 मई रांची केंद्रीय डिविजन सब स्टेशन हरमू
    17 मई न्यू कैपिटल डिविजन पंचायत भवन, ठाकुरगांव कांके
    17 मई कोकर डिविजन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लालपुर कार्यालय, कोकर विद्युत कालोनी
    18 मई न्यू कैपिटल डिविजन पंचायत भवन पिठोरिया
    18 मई कोकर डिविजन नामकुम ब्लाक कार्यालय खिजरी
    19 मई डोरंडा डिविजन विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल डोरंडा कार्यालय कुसई कालोनी
    19 मई रांची केंद्रीय डिविजन सब स्टेशन अशोक नगर
    20 मई न्यू कैपिटल डिविजन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कचहरी कार्यालय, न्यू मार्केट, रातू रोड चौक
    20 मई कोकर डिविजन सब स्टेशन पानी टंकी बरियातु
    21 मई रांची पश्चिमी डिविजन सब स्टेशन ब्रांबे
    21 मई रांची पूर्वी डिविजन सब स्टेशन टाटीसिलवे
    22 मई डोरंडा डिविजन सब स्टेशन हिनू
    22 मई रांची केंद्रीय डिविजन सब स्टेशन पालिटेक्निक, बहुबाजार रोड
    23 मई न्यू कैपिटल डिविजन कांके प्रखंड कार्यालय परिसर, कांके
    23 मई कोकर डिविजन एसडीओ लालपुर कार्यालय, कोकर विद्युत कॉलोनी
    24 मई रांची पश्चिमी डिविजन सब स्टेशन रातू चट्टी
    24 मई रांची पूर्वी डिविजन सब स्टेशन ब्लाक चौक ओरमांझी
    25 मई डोरंडा डिविजन सब स्टेशन तुपुदाना
    25 मई रांची केंद्रीय डिविजन सब स्टेशन पालिटेक्निक बहुबाजार रोड
    26 मई न्यू कैपिटल डिविजन सब स्टेशन राजभवन मुख्यमंत्री आवास के सामने
    26 मई कोकर डिविजन सब स्टेशन, चुटिया पावर हाउस चौक
    27 मई रांची पश्चिमी डिविजन चान्हो ब्लाक कार्यालय चान्हो
    27 मई रांची पूर्वी डिविजन तमाड़ ब्लाक कार्यालय
    28 मई डोरंडा डिविजन सब स्टेशन धुर्वा
    28 मई रांची केंद्रीय डिविजन सब स्टेशन पुंदाग
    28 मई खूंटी डिविजन सब स्टेशन तोरपा
    29 मई न्यू कैपिटल डिविजन पंचायत भवन, गागी कांके
    29 मई कोकर डिविजन विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आरएमसीएच कार्यालय
    30 मई रांची पश्चिमी डिविजन मैकलुस्कीगंज ब्लाक कार्यालय
    30 मई रांची पूर्वी डिविजन सिल्ली ब्लाक कार्यालय सिल्ली
    30 मई खूंटी डिविजन सब स्टेशन खूंटी

    यह भी पढ़ें- रांची नगर निगम सुलझाएगा तीन साल पुराने पानी बिल विवाद, घर-घर जाकर टीम करेगी जांच

    यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली संकट: झारखंड चेंबर ने JUVNL से की मुलाकात, समाधान पर बनी सहमति