Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, बोलेरो-ऑटो की टक्कर में 13 लोग घायल

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:19 AM (IST)

    इटकी थाना क्षेत्र में रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बोलेरो और ऑटो की टक्कर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    सड़क दुर्घटना में पलटी बोलेरो-ऑटो। (जागरण)

    सड़क दुर्घटना में पलटी बोलेरो-ऑटो। (जागरण)

    HighLights

    1. रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर पलमा पेट्रोल पंप के पास भीषण हादसा।

    2. तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मारी, एक दर्जन घायल।

    3. तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज हेतु रिम्स रांची रेफर।

    संवाद सूत्र, इटकी। इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर पलमा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

    रांची से बेड़ो की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो न0 JH01DK 8067 ने आगे चल रही सवारी ऑटो न0 JHO1GR 6395 को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गए। पलटने के बाद दोनों वाहनों के चारों चक्के ऊपर हो गए और उसमें सवार यात्री अंदर ही दब गए।

    इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। यात्रियों के चीखने चिल्लाने लगे । घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की मदद से तत्काल बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

    road accident (1)

     बेड़ो सीएचसी में घायल से जानकारी लेते इटकी पुलिस।

    घटना की सूचना मिलते ही इटकी थाना के एएसआई किरण बरला, बेड़ो पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मामूली रूप से जख्मी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

    बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है।

    हादसे में घायल लोग

    हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है। बोलेरो सवार यात्रियों में संदीप उरांव (32 वर्ष, पिता स्व. धुंधा उरांव, निवासी चितरकोटा छोटका टोली, रातु) और मंगरा उरांव 35 वर्ष, पिता- कोल्हा उरांव, रातु।

    ऑटो में सवार यात्रियों में सगीया तिर्की 27 वर्ष, पति- जेगां उरांव और उनका 2 वर्षीय बेटा सुजित उरांव निवासी- गढ़गांव। सुनीता उरांव 28 वर्ष, पति- सुखदेव उरांव, उनकी बेटियां काजल उरांव 5 वर्ष व सुशीना उरांव 3 वर्ष निवासी नारी बेड़ो। किरण देवी 40 वर्ष, पति- जय किशुन साहू और शिला कुमारी 16 वर्ष, पिता- जय किशुन साहू निवासी चलहा मोड़, लापुंग।

    खबरें और भी

    अजय सिंह 24 वर्ष, पिता लकपत सिंह, निवासी महाराष्ट्र। सुमती देवी 38 वर्ष, पति- नीरज गोप, निवासी- महुआगांव। जगरनाथ महतो 65 वर्ष, पिता- स्व. गोवर्धन महतो, निवासी फादीलमर्चा बेड़ो डॉ. रिजवाना शामिल है।

    इटकी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।

    यह भी पढ़ें- रांची में भीषण सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार समेत 3 युवकों की मौत