Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में HEC की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा, खाली जमीन पर धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 09:53 AM (IST)

    रांची में एचईसी की खाली जमीन पर अवैध कब्जे तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे प्रबंधन आर्थिक तंगी के कारण लाचार है। एचईसी ने अवैध निर्माणों की खरीद-फरोख्त पर ...और पढ़ें

    एचईसी की जमीन पर अवैध कब्जे बढ़े, रांची नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई।

    एचईसी की जमीन पर अवैध कब्जे बढ़े, रांची नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई।

    HighLights

    1. रोजाना दर्जनों नए अवैध कब्जे हो रहे हैं।

    2. एचईसी प्रबंधन आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

    जागरण संवाददाता, रांची। हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) के आवासीय परिसर की खाली जमीन पर अवैध कब्जा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कब्जाधारियों के सामने एचईसी प्रबंधन लगभग लाचार नजर आ रहा है।

    प्रबंधन के पास अवैध कब्जा हटाने के लिए न तो कोई ठोस योजना है और न ही पर्याप्त संसाधन। इसका फायदा उठाकर कई जगहों पर तेजी से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं।

    हालांकि, इस बीच रांची नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुराना विधानसभा के सामने मुख्य सड़क के दोनों ओर की जमीन पर किए गए कई अवैध कब्जों को हाल के दिनों में निगम की टीम ने ध्वस्त किया।

    इसी तरह बाईपास सड़क के किनारे एचईसी की जमीन पर बने अवैध निर्माण को भी निगम की टीम ने दल-बल के साथ हटाया। बताया जा रहा है कि अवैध कब्जे को रोकने के लिए निगम आगे भी अभियान चला सकता है।

    एचईसी प्रबंधन के पास सुरक्षा कर्मियों की टीम होने के बावजूद जमीन की निगरानी और कार्रवाई प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि आवासीय परिसर के निरीक्षण के लिए चलने वाली गाड़ियों में तेल भराने तक के लिए पैसे नहीं हैं।

    कंपनी की आर्थिक तंगी का सीधा फायदा अवैध कब्जाधारी उठा रहे हैं और करोड़ों रुपये की जमीन पर निर्माण कर रहे हैं।

    hec

    अवैध निर्माण की खरीद-फरोख्त भी शुरू, नोटिस भेजा गया

    इधर एचईसी के नगर प्रशासन विभाग ने परिसर के सभी निवासियों के लिए नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कुछ व्यक्ति, फर्म और डेवलपर बिना अनुमति के अनधिकृत निर्माण कर रहे हैं। नोटिस में बताया गया है कि सार्वजनिक परिसर अधिनियम 1971 के तहत इस तरह का निर्माण अपराध की श्रेणी में आता है।

    ऐसे सभी अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई लोग इन अवैध निर्माणों की खरीद-फरोख्त और एग्रीमेंट में शामिल हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। इसलिए लोगों से स्वयं अवैध निर्माण हटाने को कहा गया है।

    खबरें और भी

    चेतावनी दी गई है कि यदि परिसर में कहीं भी अवैध निर्माण पाया गया तो एचईसी या जिला प्रशासन कभी भी उसे ध्वस्त कर सकता है। हालांकि आवासीय परिसर के कई लोग इस नोटिस को सिर्फ कागजी कार्रवाई बता रहे हैं।

    hec1

    रोजाना हो रहे दर्जनों नए कब्जे, अवैध निर्माण

    एचईसी आवासीय परिसर में अवैध निर्माण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार रोजाना एक दर्जन से अधिक नए अवैध निर्माण किए जा रहे हैं और जमीन की खरीद-फरोख्त भी खुलेआम हो रही है। पिछले एक वर्ष में अवैध कब्जों में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है।

    बिरसा चौक चेक पोस्ट, सेक्टर-2, सेक्टर-3, पंचमुखी मंदिर, धुर्वा बस स्टैंड, जेपी मार्केट, डैम साइड, आश्रम मैदान और पटेल मैदान जैसे इलाकों में खाली जमीन पर तेजी से निर्माण हो रहे हैं। प्रबंधन को इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई धीमी है।

    कंपनी ने करीब 50 अस्थायी कर्मचारियों को अवैध निर्माण करने वालों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी है, जबकि छह टीमों को निर्माण रोकने और रिपोर्ट देने का काम सौंपा गया है।

    इसके बावजूद कई जगहों पर खुलेआम निर्माण जारी है। जेपी मार्केट के पास स्थित आश्रम मैदान में दर्जनों अवैध निर्माण किए जा रहे हैं, लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी प्रबंधन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

    यह भी पढ़ें- मुरी होकर चलेगी तोरांग-शालीमार स्पेशल ट्रेन, रांची की तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

    यह भी पढ़ें- छात्राओं को विशेष छात्रवृत्ति, मंत्री-विधायक को IAS जैसी स्वास्थ्य सुविधा; झारखंड कैबिनेट में 40 प्रस्ताव मंजूर