Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले प्रयास में ही UPSC CAPF में AIR-66, रांची के हिमांशु हरि ने बढ़ाया झारखंड का मान; जानें सफलता की पूरी कहानी

    By Sanjay KrishnaEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:58 PM (IST)

    रांची के हिमांशु हरि ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है। अपने पहले प्रयास में यह ...और पढ़ें

    हिमांशु हरि ने यूपीएससी सीएपीएफ में 66वीं रैंक पाई। जागरण

    हिमांशु हरि ने यूपीएससी सीएपीएफ में 66वीं रैंक पाई। जागरण

    HighLights

    1. हिमांशु हरि ने यूपीएससी सीएपीएफ में 66वीं रैंक पाई।

    2. पहले प्रयास में सफलता, रांची और झारखंड का मान बढ़ाया।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के होनहार युवा हिमांशु हरि ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा-2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक (AIR-66) प्राप्त की है।

    अपने प्रथम प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर हिमांशु ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

    प्रतिष्ठित संस्थानों से हासिल की उच्च शिक्षा

    मेधावी छात्र रहे हिमांशु हरि की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी उल्लेखनीय रही है। उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित डीएवी कडरू विद्यालय से विज्ञान विषय में प्लस-टू की शिक्षा पूरी की।

    इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। शिक्षा के प्रति अपने समर्पण को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई से डेवलपमेंट स्टडीज में परास्नातक (MA) किया।

    अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में कार्य का अनुभव

    प्रशासनिक एवं सुरक्षा सेवाओं की दिशा में कदम बढ़ाने से पहले हिमांशु का कॉर्पोरेट और रिसर्च क्षेत्र में भी समृद्ध अनुभव रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों के साथ कार्य किया है।

    इनमें द इकोनॉमिस्ट (The Economist) और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) जैसी संस्थाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने Foundation for Economic Development में Associate Programme Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

    सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को

    अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हिमांशु हरि ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों की शिक्षा, परिवार के सहयोग तथा शुभचिंतकों की शुभकामनाओं को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, सही दिशा में किए गए प्रयास और अपनों के विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित और मजबूत किया।

    खबरें और भी

    हिमांशु के पिता अजीत कुमार रांची क्षेत्र में डीजीएमएस (DGMS) के अंतर्गत DMS के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता उषा कुमार हैं।

    सफलता पर मिल रही बधाइयां

    हिमांशु हरि की इस शानदार उपलब्धि पर डीजीएमएस एवं रांची क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनकी सफलता को झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

    विशेष रूप से वे युवा, जो देश सेवा एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सपना देखते हैं, हिमांशु की सफलता से प्रेरणा ले सकते हैं।