Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 15 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

    By Manoranjan SinghEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 12:30 PM (IST)

    रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में विजय कुमार साहू के घर भीषण चोरी हुई। रामनवमी पर मालिक के गुमला जाने के बाद चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। चार अलमारि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड स्थित एक घर में भीषण चोरी हुई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 4 अलमारी तोड़ते हुए लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

    पड़ोसियों ने गेट खुला होने की दी सूचना

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक विजय कुमार साहू रामनवमी पूजा के बाद अपने पैतृक आवास गुमला गए हुए थे। इसी दौरान देर रात पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घर का गेट खुला होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रात में ही रांची पहुंचे।

    15 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार

    घर पहुंचने पर देखा गया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। चोर अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो चुके थे।

    ranchi chori

    जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना तत्काल पंडरा ओपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की तलाश के लिए छानबीन जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान दो हिंसक घटनाएं, एक युवक की हत्या; दूसरे को चाकू गोदकर किया घायल

    यह भी पढ़ें- झारखंड में थैलेसीमिया मरीजों की जिंदगी संकट में, 50 बच्चों का इलाज अटका; सरकार का 15 लाख देने का वादा नहीं हुआ पूरा