Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: रांची में 24 घंटे खुला रहेगा शिकायत केंद्र

    Updated: Tue, 26 May 2026 09:53 PM (IST)

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने रांची में उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए शिकायत केंद्र को अब 24 घंटे चालू रखने का निर्णय लि ...और पढ़ें

    शिकायतों के लिए दो नए मोबाइल नंबर जारी।

    शिकायतों के लिए दो नए मोबाइल नंबर जारी।

    HighLights

    1. रांची में बिजली शिकायत केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा।

    2. केंद्र बुधवार से तीन पालियों में संचालित होगा।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए शिकायत केंद्र को 24 घंटे चालू रखने का निर्णय लिया है। निगम के प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई कालोनी स्थित जन समस्या निवारण केंद्र और डाटा सेंटर का संचालन अब 24 घंटे किया जाएगा। यह व्यवस्था बुधवार से लागू होगी। केंद्र अब तीन पालियों में संचालित होगा।

    यह केंद्र प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार तक लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इस संबंध में निगम मुख्यालय ने आवश्यक कार्यालय आदेश भी जारी कर दिया है।
    जारी आदेश में बताया गया कि केंद्र के सुचारु संचालन के लिए तीनों पालियों में एक प्रबंधक (तकनीकी), एक सपोर्टिंग स्टाफ और एक कंप्यूटर परिचालक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए पहले से जारी मोबाइल नंबर 9031110120 के अलावा दो अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9031110118 और 9031110119 भी जारी किए गए हैं। निगम का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने और त्वरित समाधान पाने में आसानी होगी।

    यह भी पढ़ें- रेलवे में ग्रुप बी और सी के 7000 नए पदों का सृजन जल्द, रनिंग अलाउंस पर आयकर छूट बढ़ी

    यह भी पढ़ें- झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: सुबह 6 से रात 10 बजे तक दर्ज होगी शिकायत; JBVNL ने जारी किया नया नंबर

    खबरें और भी