Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची-लोहरदगा रूट पर जल्द दौड़ेगी 5वीं मेमू ट्रेन, डालटनगंज तक चलाने की तैयारी

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:56 PM (IST)

    रांची रेल मंडल ने रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक और मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। यह ट्रेन लोहरदगा से आगे डालटनगंज ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. रांची-लोहरदगा पर नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव।

    2. ट्रेन का परिचालन डालटनगंज तक करने की योजना।

    3. बढ़ती यात्री भीड़ को मिलेगी बड़ी राहत।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल ने रांची-लोहरदगा रेलखंड पर यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए एक और मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

    खास बात यह है कि प्रस्तावित ट्रेन केवल लोहरदगा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका परिचालन डालटनगंज तक करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) से सहमति मिलते ही नई ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

    मंजूरी मिलने के बाद रांची-लोहरदगा रेलखंड पर ट्रेनों का पांचवां फेरा शुरू हो जाएगा। वर्तमान में इस रूट पर प्रतिदिन करीब 12 से 13 हजार यात्री सफर करते हैं।

    यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने से मौजूदा ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है। कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है, जबकि कई को सीट तक नहीं मिल पाती।

    सीधे लोहरदगा तक चलेंगी 3 मेमू ट्रेनें

    फिलहाल इस रूट पर तीन मेमू ट्रेनें सीधे लोहरदगा तक चल रही हैं, जबकि एक मेमू ट्रेन टोरी तक जाती है। सभी ट्रेनों में 12-12 कोच लगाए जाते हैं, इसके बावजूद भीड़ की स्थिति बनी रहती है। रेलवे का मानना है कि नई मेमू सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    रेल मंडल ने नई ट्रेन के संचालन को लेकर प्रारंभिक तैयारी भी पूरी कर ली है। मेमू रैक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है, ताकि अनुमति मिलते ही ट्रेन को पटरी पर उतारा जा सके।

    प्रस्ताव के अनुसार शाम में ट्रेन रांची से डालटनगंज के लिए रवाना होगी, जबकि अगले दिन सुबह डालटनगंज से रांची के लिए परिचालन किया जाएगा।

    वर्तमान में चल रही ट्रेनें (रांची-लोहरदगा रूट)

    • सुबह 5:15 बजे – 6:45 बजे : 68017 रांची-लोहरदगा मेमू
    • सुबह 8:55 बजे – 11:30 बजे : 68027 रांची-टोरी मेमू
    • दोपहर 2:55 बजे – 4:20 बजे : 68039 रांची-लोहरदगा मेमू
    • शाम 6:40 बजे – 8:10 बजे : 68037 रांची-लोहरदगा मेमू

    यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में सैर-सपाटा के लिए सफर आसान, धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ व ऋषिकेश के लिए 18 ट्रेनें

    रांची-लोहरदगा होते हुए डालटनगंज तक नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही परिचालन शुरू कर दिया जाएगा और रेक की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

    -

    केएन सिंह, डीआरएम, रांची रेल मंडल

    खबरें और भी