Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Lok Sabha Result: जीतकर भी संजय सेठ के हाथ लगी निराशा, इस मामले में पिछड़ गए सांसद जी; वजह भी आई सामने

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 03:21 PM (IST)

    Ranchi Result 2024 रांची लोकसभा सीट का परिणाम थोड़ा हैरान करने वाला रहा। संजय सेठ दूसरी बार रांची लोकसभा सीट पर जीतकर सांसद बने हैं। हालांकि इस बार वह ...और पढ़ें

    संजय सेठ को 2019 वाली जीत नहीं मिल पाई (जागरण)
    संजय सेठ को 2019 वाली जीत नहीं मिल पाई (जागरण)

    HighLights

    1. संसदीय सीट पर दूसरी बार भाजपा से संजय सेठ को मिली जीत
    2. जीतने के बाद भी संजय सेठ को 2019 वाली सफलता नहीं मिली

    जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi Lok Sabha Result:  रांची लोकसभा सीट का परिणाम थोड़ा चौंकाने वाला रहा। संजय सेठ दूसरी बार रांची लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सांसद बने हैं। हालांकि, इस बार वह जीत के साथ संजय सेठ को थोड़ी निराशा हाथ लगी है। पिछली बार वाली धमक इस बार नहीं दिखी। कहा जाए तो यूपी की बनारस सीट पर पीएम मोदी का भी जीत का अंतर इस बार काफी घट गया। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय इस बार मजबूत स्थिति में दिख रहे थे।

    पिछली बार की तुलना में जीत का अंतर घटा

    पिछली बार से तुलना की जाए तो जीत का अंतर कम रहा। पिछले चुनाव में जहां, जीत का अंतर 2.82 लाख था। इस चुनाव में जीत का अंतर 1,20,512 का रहा। कांग्रेस की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का का प्रभाव युवा मतदाओं पर संजय सेठ की अपेक्षा ज्यादा देखा गया था।

    जीत का अंतर कम होने की यह वजह आई सामने

    वहीं, जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो भी संजय सेठ के मत कम होने का एक कारण रहे। कुरमी समाज के लोगों का इन्हें अच्छा-खासा वोट मिला। देवेंद्रनाथ महतो को 1,32,647 वोट मिले। यह उम्मीद दोनों पार्टियों को नहीं थी। पूर्व के चुनाव में कुरमी समाज का अधिकांश वोट भाजपा की तरफ जाता रहा है। इस बार यह वोट भाजपा को नहीं मिल पाया।

    मुस्लिम और ईसाई वोटरों ने आईएनडीआईए को जमकर दिया वोट

    वहीं, मुस्लिम व ईसाई का वोट एकमुश्त आईएनडीआईए के प्रत्याशी की तरफ गए। आदिवासी समाज का भी ज्यादातर वोट गठबंधन की ओर ही गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को रांची सहित अन्य कस्बों में अच्छा समर्थन मिला है। शहरों में वैश्य समाज, सवर्णों समाज वोट भी भाजपा के खाते में गया है।

    खबरें और भी

    भाजपा प्रत्याशी पहले सात चरणों तक लगातार बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद यशस्विनी सहाय के लगातार तीन चरणों में बढ़त बनाने से भाजपा की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, इसके बाद भाजपा ने शेष चरणों में बढ़त बनाए रखी। यह बढ़त जीत में तब्दील हुई। 

    किसे कितने वोट मिले

    संजय सेठ - भाजपा - 664732

    यशस्विनी सहाय -कांग्रेस - 544220

    देवेंद्र नाथ महतो -निर्दलीय- 132647

    सोमा सिंह -जय महाभारत पार्टी - 10341

    निपु सिंह - राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी - 7801

    श्याम बिहारी प्रजापति -भागीदारी पार्टी पी 6531

    धनंजय भगत गांधी -मेरा अधिकार राट्रीय दल - 6799

    रामहरि गोप - अंबेडकराइट पार्टी आफ इंडिया- 6309

    अंजनी पांडेय -निर्दलीय - 5398 नोटा - 8153

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में BJP को मिला एक और दर्द, पीएम मोदी को सोचने पर कर देगा मजबूर

    Lok Sabha Election 2024: झारखंड में रणनीतिक बढ़त लेने में सफल रही कांग्रेस, झामुमो के साथ इन सीटों पर दिखाया दम