फोन पर आया लूडो ऐप का लिंक... डाउनलोड करते ही खाते से गायब हुए 9.81 लाख रुपये; रांची में साइबर ठगी का नया खेल
रांची के सुभाष कुमार से लूडो ऐप और फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर 9.81 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। पुलिस एक अन्य मामले में अखिलेश पांडे के खाते से 3.09 लाख ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में इन दिनों साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में रांची से एक नया मामला सामने आया है, जहां लूडो ऐप और फर्जी एप डाउनलोड कराकर एक युवक से ठगी की गई।
साइबर थाना में हुंडरु निवासी 23 वर्षीय सुभाष कुमार ने 9 लाख 81 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2025 में एक व्यक्ति ने फोन कर लूडो एप का एपीके लिंक भेजा और पैसे जीतने का लालच देकर उसे डाउनलोड कराया।
18 से 29 दिसंबर 2025 के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 66 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद फरवरी से जून 2026 के बीच पैसा वापस दिलाने के नाम पर एक एप डाउनलोड कराया गया और बैंक आफ बड़ौदा खाते से करीब 9.15 लाख रुपये अलग-अलग खातों में भेजवा लिए गए।
जिसके बाद कुल 9.81 लाख रुपये की ठगी के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर पोर्टल पर पांच अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। अब उसने पुलिस से राशि वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी
वहीं एक अन्य मामले में टाटीसिलवे निवासी अखिलेश पांडे ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उनके बैंक खाते से 3 लाख 9 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। एक जून को बैंक में बैलेंस जांच कराने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
पुलिस ने कहा है कि फिलहाल दोनों मामलों की जांच की जा रही है। कुछ पैसा कहां-कहां गया है और कितने लोग इस ठगी में शामिल थे, इसकी जांच भी की जा रही है।