Iran Israel Conflict: दुबई एयरपोर्ट बंद, रांची के कई लोग फंसे
ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे उड़ानें प्रभावित हुई हैं। रांची के राकेश सिं ...और पढ़ें

दुबई में रांची के राकेश सिंह अपनी पत्नी के साथ। (जागरण)
HighLights
दुबई एयरपोर्ट ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष के कारण बंद।
रांची के राकेश सिंह सहित 70-80 भारतीय दुबई में फंसे।
फंसे भारतीयों की मदद को भारत सरकार सक्रिय।
जागरण संवाददाता, रांची। रातू रोड निवासी राकेश सिंह अपने जॉब को लेकर दुबई में रह रहे हैं, जहां संयुक्त अरब अमीरात में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
यह कार्रवाई ईरान–इजराइल–यूएस संघर्ष के चलते सुरक्षा कारणों से की गई है, जिससे दुबई का एयरस्पेस और उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ है। जिसके बाद राकेश वहां फंसे हुए हैं।
राकेश होली के अवसर पर रांची लौटने वाले थे, लेकिन अचानक हवाई मार्ग बंद होने से उनकी वापसी अनिश्चित काल के लिए टल गई है।
जानकारी दी गई कि दुबई से रांची संपर्क भी बाधित और कठिनाईपूर्ण हो रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। अधिकारियों ने यात्रियों को एयरपोर्ट न आने और एयरलाइनों से संपर्क करने का निर्देश दिया है, क्योंकि क्षेत्रीय हवाई मार्ग की सुरक्षा हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
स्थानीय प्रशासन और विदेश मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से फंसे भारतीयों की सहायता पर काम कर रहे हैं।
दुबई में फंसे हैं शहर के सीमेंट व्यवसायी
रांची से गए सीमेंट व्यापारी दुबई में हवाई हमले के कारण फंस गए हैं। करीब 70 से 80 लोग वहां फंसे हुए हैं। विनीत कुमार साहू तुपुदाना निवासी ने बताया कि यहां सीमेंट व्यवसायी आए हुए हैं।
वहीं, सीमेंट हाउस के अशोक अग्रवाल ने बताया कि मेरा बेटा राहुल अग्रवाल भी उस टीम है। सुबह उससे किसी तरह बात हुई। उसने बताया कि हालात ठीक नहीं हैं। कर्फ्यू लगा दिया है।
होटल से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि फोन नहीं लग पा रहा है। रह-रहकर कट जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ईरान संकट के चलते उड़ाने रद, विदेशी नागरिक भारत में फंसे; सरकार ने वीजा में दी राहत