रांची की मेकॉन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, NMDC स्टील की परियोजनाओं के लिए हुआ एमओयू
मेकॉन लिमिटेड और एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने आगामी परियोजनाओं के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दो ...और पढ़ें

मेकॉन और एनएमडीसी स्टील ने परामर्श सेवाओं हेतु एमओयू किया। जागरण
HighLights
मेकॉन और एनएमडीसी स्टील ने परामर्श सेवाओं हेतु एमओयू किया।
यह साझेदारी इस्पात क्षेत्र के विकास को गति देगी।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं परामर्श कंपनी मेकॉन लिमिटेड ने एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) के साथ विभिन्न आगामी परियोजनाओं के लिए परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया है।
यह समझौता तीन अगस्त को एनएमडीसी स्टील और मेकान के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। समझौते के तहत मेकान, एनएमडीसी स्टील की प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए तकनीकी परामर्श, इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और परियोजना क्रियान्वयन से जुड़ी पेशेवर सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
दोनों संस्थानों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में इस समझौते को अहम कदम माना जा रहा है।
#MECON and NMDC Steel Limited (NSL) signed a Memorandum of Agreement (MoA) on 03.08.2026 in presence of Senior officials of NSL and MECON for providing Consultancy Services for various upcoming Projects of NSL. pic.twitter.com/r1vdji9eKq
— MECON LIMITED (@MECONLimited) August 4, 2026
मेकॉन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह एमओए भविष्य की परियोजनाओं में बेहतर समन्वय, आधुनिक तकनीक के उपयोग और समयबद्ध परियोजना क्रियान्वयन में सहायक होगा।
समझौते के दौरान दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने एक-दूसरे को दस्तावेज सौंपे और इस साझेदारी को औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
गौरतलब है कि इस्पात, खनन और आधारभूत संरचना क्षेत्र की बड़ी परियोजनाओं के लिए मेकॉन देश की प्रमुख इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनियों में शामिल है।
वहीं, एनएमडीसी स्टील अपने इस्पात उत्पादन और विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे में दोनों कंपनियों के बीच हुआ यह समझौता नई परियोजनाओं को तकनीकी मजबूती देने के साथ-साथ देश के इस्पात क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।