रांची में आंगनबाड़ी सेविका के घर नाबालिग नौकरानी की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान
रांची के कांके में एक आंगनबाड़ी सेविका के घर काम करने वाली नाबालिग नौकरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेविका सुषमा कुमारी जब शव को लेकर बु ...और पढ़ें

रांची में नौकरानी की मौत। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, रांची/पिठोरिया। रांची के कांके क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सेविका के घर रहकर घरेलू काम करने वाली नौकरानी की अपनी मालकिन के घर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
कांके थाना क्षेत्र के मनातू की निवासी सेविका सुषमा कुमारी शनिवार को कार से नौकरानी का शव लेकर रांची के बुढ़मू क्षेत्र के उमेडंडा पारपोखर स्थित उसके घर पहुंची तो किशोरी के स्वजन और ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने किशोरी की हत्या का आरोप लगाया, जबकि सेविका ने स्वाभाविक मौत बताया।
आक्रोशित लोगों ने सेविका और उसके चालक को कब्जे में ले पुलिस को सौंपा
सुषमा का कहना था कि घर के बाथरूम में गिर जाने के कारण खुशबू की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों का कहना था कि शव देखकर लग रहा है कि लड़की की मौत एक-दो दिन पहले हुई है। इतना ही नहीं मृतका के चेहरे, सिर सहित पूरे शरीर पर कई जख्म के निशान थे। शरीर पर रस्सी से बांधे जाने जैसे निशान भी मिले।
लोगों का गुस्सा भड़का तो उन्होंने सेविका सुषमा कुमारी, उसके कार चालक और वाहन को अपने कब्जे में लेकर बुढ़मू पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण नाबालिग का शव भी लेकर थाने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
थाना क्षेत्र के विवाद को लेकर भी काफी देर तक उलझा रहा मामला
मृतका बुढ़मू क्षेत्र की रहने वाली थी और घटना कांके थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही थी, इसलिए बुढ़मू पुलिस ने मामला कांके थाना को भेज दिया।
खबरें और भी
इसके बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीण कांके थाने पहुंच गए और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। कांके थाना प्रभारी प्रशिक्षु आइपीएस साक्षी जमुआर के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।