रांची में एक्शन में नगर निगम, छोटा तालाब से हटेगा अतिक्रमण; अवैध कब्जे वाली जमीनों का हुआ निरीक्षण
रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने वार्ड-22 और वार्ड-4 का निरीक्षण किया। छोटा तालाब से अतिक्रमण हटाने और चिरौंदी में जनउपयोगी विकास योजना बनाने के नि ...और पढ़ें
-1784324319953_m.webp)
छोटा तालाब के पास निरीक्षण करते अपर नगर आयुक्त। (जागरण)
HighLights
छोटा तालाब के आसपास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
चिरौंदी में ओल्ड एज होम के पास जनउपयोगी विकास योजना।
वार्ड-22 में अवैध झुग्गी-झोपड़ी भूमि पर इन-सीटू विकास प्रस्ताव।
जागरण संवाददाता, रांची। शुक्रवार को रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने भू-संपदा शाखा के अधिकारियों के साथ वार्ड-22 और वार्ड-4 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान छोटा तालाब के आसपास अतिक्रमण हटाने और चिरौंदी स्थित ओल्ड एज होम के पास खाली सरकारी जमीन पर जनउपयोगी विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
सबसे पहले वार्ड-22 में अमन कम्युनिटी हाल के समीप निगम की लगभग 34 डिसमिल भूमि का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि इस जमीन पर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर कब्जा किया गया है।
अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को इस भूमि के इन-सीटू डेवलपमेंट का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि इसका उपयोग जनहित में किया जा सके।
इसके बाद छोटा तालाब के आसपास निरीक्षण के दौरान सड़क पर अतिक्रमण मिला। इस पर निगम की इंफोर्समेंट टीम को जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में वार्ड-4 के चिरौंदी स्थित ओल्ड एज होम के समीप लगभग एक एकड़ जीएम-खास भूमि का भी जायजा लिया गया।
अपर नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया कि स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां जनउपयोगी विकास योजना तैयार की जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक, भू-संपदा और अभियंत्रण शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहे।