Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धुर्वा लाइट हाउस के 19 फ्लैटधारकों को नगर निगम का अल्टीमेटम, 10 अगस्त तक जमा करें 3.37 लाख... वरना रद होगा आवंटन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:22 PM (IST)

    रांची नगर निगम ने धुर्वा लाइट हाउस परिसर के 19 फ्लैटधारकों को 3.37 लाख रुपये का भुगतान न करने पर नोटिस जारी किया है। निगम ने 10 अगस्त तक राशि जमा करने ...और पढ़ें

    रांची नगर निगम ने 19 फ्लैटधारकों को नोटिस दिया।

    रांची नगर निगम ने 19 फ्लैटधारकों को नोटिस दिया।

    HighLights

    1. रांची नगर निगम ने 19 फ्लैटधारकों को नोटिस दिया।

    2. धुर्वा लाइट हाउस फ्लैटों के लिए भुगतान नहीं किया गया।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित लाइट हाउस परियोजना के तहत फ्लैट आवंटित होने के बावजूद निर्धारित राशि जमा नहीं करने वाले 19 आवंटियों को रांची नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि 10 अगस्त तक भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित फ्लैट का आवंटन रद कर दिया जाएगा।

    नगर निगम के अनुसार, जनवरी में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से इन लाभुकों को फ्लैट आवंटित किए गए थे। आवंटन के समय सभी लाभुकों को एक सप्ताह के भीतर 3.37 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया था, ताकि आगे की आवंटन प्रक्रिया पूरी की जा सके।

    हालांकि सात महीने बीत जाने के बावजूद इन 19 लाभुकों ने अब तक निर्धारित राशि जमा नहीं की है। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी कर 10 अगस्त तक हर हाल में भुगतान करने का निर्देश दिया है। निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर राशि जमा नहीं करने पर आवंटन रद कर दिया जाएगा।जिन लाभुकों को नोटिस जारी किया गया, उनमें राजकुमार, जगदीश सिंह, वजीर आलम, पिंकी मिश्रा, सुनीता देवी, कामिनी कुमारी, बिमलेश प्रसाद, देवब्रत चटर्जी, साधना श्रीवास्तव, उषा देवी, कविता लकड़ा, रमेश राम, मुमताज अंसारी, सविता देवी, दिनेश बड़ाइक, मनोज कुमार, कुमारी सीमा, हिना कौशर और गणेश साव शामिल हैं।

    राजधानी रांची के धुर्वा स्थित लाइट हाउस परियोजना के तहत फ्लैट आवंटित होने के बावजूद निर्धारित राशि जमा नहीं करने वाले 19 आवंटियों को रांची नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि 10 अगस्त तक भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित फ्लैट का आवंटन रद कर दिया जाएगा।

     

    नगर निगम के अनुसार, जनवरी में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से इन लाभुकों को फ्लैट आवंटित किए गए थे। आवंटन के समय सभी लाभुकों को एक सप्ताह के भीतर 3.37 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया था, ताकि आगे की आवंटन प्रक्रिया पूरी की जा सके।

     

    हालांकि सात महीने बीत जाने के बावजूद इन 19 लाभुकों ने अब तक निर्धारित राशि जमा नहीं की है। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी कर 10 अगस्त तक हर हाल में भुगतान करने का निर्देश दिया है। निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर राशि जमा नहीं करने पर आवंटन रद कर दिया जाएगा।

     

    जिन लाभुकों को नोटिस जारी किया गया, उनमें राजकुमार, जगदीश सिंह, वजीर आलम, पिंकी मिश्रा, सुनीता देवी, कामिनी कुमारी, बिमलेश प्रसाद, देवब्रत चटर्जी, साधना श्रीवास्तव, उषा देवी, कविता लकड़ा, रमेश राम, मुमताज अंसारी, सविता देवी, दिनेश बड़ाइक, मनोज कुमार, कुमारी सीमा, हिना कौशर और गणेश साव शामिल हैं।

     

    खबरें और भी