रांची में RDSS और केबल बिछाने के कार्य के लिए होगा शटडाउन, कई इलाकों में घंटो गुल रहेगी बिजली
राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में बुधवार को आरडीएसएस योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने, केबल बदलने और पेड़ों की डालियों की कटाई के कारण बिजली आपूर् ...और पढ़ें
-1784680087460_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
आरडीएसएस योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
नंगे तारों को कवर केबल में बदलने का कार्य होगा।
पेड़ों की डालियों की कटाई से बिजली आपूर्ति बाधित।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी के विभिन्न इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने, एलटी के नंगे तारों को कवर केबल में बदलने, पोल खड़ा करने, सर्विस कनेक्शन शिफ्ट करने तथा पेड़ों की डालियों की कटाई के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय तक शटडाउन लिया जाएगा।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आरएमसीएच के अंतर्गत कोकर पावर हाउस के अयोध्यापुरी फीडर से जुड़े आलू गोदाम और चेशायर होम रोड क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।
यहां नया डीटीआर लगाने, एलटी लाइन के नंगे तार को कवर केबल से बदलने और पोल खड़ा करने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मोराबादी पावर हाउस के न्यू मोराबादी फीडर से जुड़े आशा गार्डन कैंपस (दो डीटीआर), सिंदवार टोली मोराबादी (एक डीटीआर) तथा बनिया टोली (एक डीटीआर) क्षेत्र में सर्विस कनेक्शन शिफ्ट करने, कवर केबल लगाने और पोल खड़ा करने का कार्य होगा।
इन इलाकों में सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कोकर अर्बन पावर सब स्टेशन के एचबी रोड फीडर से जुड़े संत अन्ना गली (आर्किड हॉस्पिटल के पास) क्षेत्र में भी एनसीसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एलटी एबी केबल लगाने का कार्य किया जाएगा।
10 से 12 बजे तक शटडाउन
इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। वहीं, उद्धव बाबू लेन क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इधर, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ओरमांझी के अंतर्गत 11 केवी चंदवे, उलातू और सांडी फीडर में पेड़ों की डालियों की कटाई का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ओयना, चंदवे, चुट्टू, नेवरी, चारी, हुजीर, उलातू, बड़ा उलातू, छोटा उलातू, तापे, गांगुटोला, नील कमल, भूसूर, डटमा, चाडू, सहेदा तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें।
हालांकि, कार्य समय से पहले पूरा होने पर निर्धारित समय से पहले भी बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है।