Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची वालों ध्यान दें! आज कोकर, लालपुर समेत इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:40 AM (IST)

    रांची में आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण कोकर के सुंदर विहार, बर्दवान कंपाउंड और ...और पढ़ें

    रांची के कई इलाकों में बिजली ठप।

    रांची के कई इलाकों में बिजली ठप।

    HighLights

    1. आरडीएसएस योजना के तहत केबल लगाने का कार्य।

    2. उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा देने का लक्ष्य।

    जागरण संवाददाता, रांची। शहर में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आरडीएसएस योजना के तहत एलटी एबी केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण कोकर क्षेत्र के सुंदर विहार में आज बुधवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

    बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुंदर विहार, कोकर में एलटी एबी केबल बिछाने का कार्य निर्धारित किया गया है। कार्य के दौरान क्षेत्र में दिन के 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

    विभाग ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और सुरक्षित विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने और सहयोग करने की अपील की है।

    कई इलाकों में भी दो घंटे रहेगा शटडाउन

    आरडीएसएस योजना के अंतर्गत एनसीसी कंपनी द्वारा एलटी लाइन में केबल लगाने का कार्य बर्दवान कम्पाउंड और लालपुर क्षेत्र में भी किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    विभाग के अनुसार, इस दौरान मातृका आश्रम, सिटी एन्क्लेव, कंगन ज्वैलर्स गली तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने कहा है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

    विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपेक्षा की है। आरडीएसएस योजना के तहत शहर में चरणबद्ध तरीके से केबलिंग और विद्युत नेटवर्क सुदृढ़ीकरण का कार्य लगातार जारी है।