Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची रेल मंडल रिश्वत कांड: गिरफ्तार मुख्य वाणिज्यिक पदाधिकारी की 'कुंडली' खंगाल रही CBI

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 12:37 AM (IST)

    सीबीआई रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शेखर की रिश्वत मामले में गहन जांच कर रही है। उन्हें 25 मार्च को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार क ...और पढ़ें

    सीबीआई

    सीबीआई

    HighLights

    1. सीबीआई रांची के सीनियर डीसीएम हिमांशु शेखर की जांच कर रही है।

    2. उन्हें 25 मार्च को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

    3. सीबीआई मोबाइल डेटा और संपत्ति की जानकारी जुटा रही है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। रिश्वत लेते गिरफ्तार दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल में सीनियर डीसीएम कार्यालय में पदस्थापित मुख्य वाणिज्यिक पदाधिकारी हिमांशु शेखर व उनके सहयोगियों की सीबीआई कुंडली खंगाल रही है। सीबीआई ने हिमांशु शेखर के मोबाइल का डेटा निकाला है। मोबाइल डेटा में पर्याप्त साक्ष्य मिलने की संभावना जताई गई है। 

    जांच में हिमांशु की चल-अचल संपत्ति की जानकारी भी जुटाई जा रही है। सीबीआई को आशंका है कि भ्रष्टाचार से हिमांशु शेखर व उनके सहयोगियों ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। मुख्य वाणिज्यिक पदाधिकारी हिमांशु शेखर को सीबीआई ने 25 मार्च को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। 

    बिल पास करने के एवज में ठेकेदार से कमीशन

    उन्होंने बिल पास करने के एवज में ठेकेदार से कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की थी और लेते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद से ही वे रांची के होटवार स्थित न्यायिक हिरासत में बंद हैं। 

    हिमांशु शेखर को किसका-किसका संरक्षण मिला। वह किसके इशारे पर कमीशन के रूप में रिश्वत वसूलते थे। अपने पदस्थापन काल में उन्होंने कितने की रिश्वत वसूली है, इन सभी बिंदुओं को सीबीआइ खंगाल रही है।

    रिश्वत कांड को लेकर चर्चा में रहा है रेलवे, पूर्व में हो चुकी है कई गिरफ्तारियां

    रिश्वत कांड को लेकर रेलवे पहले से चर्चा में रहा है। पूर्व में भी इससे जुड़ी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पूर्व में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर के चीफ इंजीनियर रांची निवासी विशाल आनंद को सीबीआई ने 32 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। 

    खबरें और भी

    बाद में विशाल आनंद के विरुद्ध आय से 54 लाख रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी तरह धनबाद रेल मंडल में कार्यरत वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को सीबीआई ने एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। 

    उनके चैंबर व आवास से भी सीबीआई ने पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी की बरामदगी की थी। इसी तरह बोकारो के आद्रा मंडल के जूनियर इंजीनियर रवींद्र कुमार को भी सीबीआई ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। संजीव कुमार व रवींद्र कुमार की गिरफ्तारी गत माह मार्च महीने में हुई है।