Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उम्मीदें 2024: इस नए वर्ष में शहरवासियों को मिलेंगे तीन फ्लाईओवर, रांची में तेजी से चल रहा निर्माण

    By Vikash Kumar Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 03:02 PM (IST)

    इस साल रांची में कुछ खास होने वाला है। स्मार्ट सिटी में तीन फ्लाईओवर के लिए बिडिंग हो चुकी है। इंफ्रास्ट्रकचर विकसित होने से शहर का स्वरूप बदल जाएगा। ...और पढ़ें

    उम्मीदें 2024: इस नए वर्ष में शहरवासियों को मिलेंगे तीन फ्लाईओवर, रांची में तेजी से चल रहा निर्माण
    उम्मीदें 2024: इस नए वर्ष में शहरवासियों को मिलेंगे तीन फ्लाईओवर, रांची में तेजी से चल रहा निर्माण

    जागरण संवाददाता, रांची। नए वर्ष में राजधानी को कई विकासशील योजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है। तीन फ्लाईओवर, विकास-रामपुर एनएच-33, विकास से कांटाटोली चौक होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक फोरलेन सड़क, स्मार्ट सिटी परिसर में कालेज, अस्पताल व होटल के लिए बिडिंग हो चुकी है।

    इन सभी योजनाओं से राजधानीवासियों को लाभ पहुंचेगा। फ्लाईओवर व एनएन-33 निर्माण पूरा होने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी में इंफ्रास्ट्रकचर विकसित होने से शहर का स्वरूप बदल जाएगा

    तीनों फ्लाईओवर का दिखने लगा स्वरूप

    राजधानी में बन रहे सिरमटोली फ्लाईओवर, कांटाटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कारिडोर का काम तेजी से हो रहा है। तीनों फ्लाईओवर में डेक स्लैब चढ़ाए जाने लगे हैं। वर्ष 2025 में तीनों फ्लाईओवर चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों फ्लाईओवर चालू होने से राजधानीवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

    जनवरी मे चालू हो सकता है विकास-रामपुर एनएच-33

    विकास रामपुर एनएच-33 का काम तेजी से हो रहा है। एनएचएआइ निर्माण कार्य करा रहा है। जनवरी माह तक एनएच-33 का काम पूरा करने का दावा कर रही है। विकास-रामपुर का काम पूरा होने से वर्षों से रुका हुआ रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा। एनएच-33 का निर्माण पूरा होने से भी राजधानीवासियों को जाम से राहत मिलेगी।

    विकास से दुर्गा सोरेन चौक फोरलेन सड़क

    पथ निर्माण विभाग की ओर से विकास से कांटाटोली चौक होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मार्च तक फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य पूरा होने से विकास से दुर्गा सोरेने चौक निर्बाध रूप से गाड़ियों का परिचालन हो सकेगा।

    खबरें और भी

    स्मार्ट सिटी में तेजी से चल रहा निर्माण

    स्मार्ट सिटी परिसर में इंफ्रास्ट्रकचर का निर्माण तेजी से हो रहा है। विधायकों का आवास भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही चौथे चरण में लाटरी के लिए कालेज, अस्पताल व होटल के लिए प्लाट रखा गया है। लाटरी में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न कंपनियों ने बिडिंग भी किया है।

    ये भी पढ़ें -

    कौशल रथ क्या है, जिसका केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ; कहा- 2047 तक युवा पीढ़ी की क्षमता को करना है विकसित

    Flight Delay: विलंब से पहुंचे मुंबई-दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाले विमान, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर परेशान दिखे यात्री