Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची के ग्रामीण इलाकों में जमीन-मकान खरीदना हुआ महंगा, नई दरें 1 अगस्त से लागू

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    रांची जिले के ग्रामीण इलाकों में जमीन और मकान खरीदना 1 अगस्त से 10 प्रतिशत महंगा हो गया है। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। 

    HighLights

    1. रांची ग्रामीण इलाकों में जमीन-मकान 10% महंगे।

    2. 1 अगस्त से नई दरें हुईं लागू।

    3. कांके, रातू अंचल में सर्वाधिक मूल्य वृद्धि।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची जिले के ग्रामीण इलाकों में जमीन व मकान खरीदना शनिवार से महंगा हो जाएगा। इसमें 10 प्रतिशत प्रति डिसमिल की नई दर एक अगस्त से लागू हो जाएगी।

    इससे संबंधित अभिलेख और नई दर को एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रति दो वर्ष पर ग्रामीण इलाकों में जमीन, मकान और फ्लैट की दर को प्रति डिसमिल पुनरीक्षित किया जाता है।

    नई दर के अनुसार रांची जिला के 1309 गांव में में जमीन और मकान की सरकारी दर बढ़ गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 2226 डुप्लेक्स और अपार्टमेंट है, वहीं 1294 पक्का मकान है, वहीं कच्चे मकानों की संख्या 809 है।

    वहीं, आरआरडीए इलाकों में डुप्लेक्स बिल्डिंग और अपार्टमेंट की संख्या 2444 है। वहीं पक्का मकान 1493 और कच्चा मकान संख्या 935 हैं। जिला निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की जमीन की नई दर एक अगस्त से लागू हो गयी है।

    ग्रामीण क्षेत्रों की नई दर (प्रति डिसमिल) 

    अंचल मौजा आवासीय व्यवसायिक
    अनगड़ा महेशपुर 7684 12569
    अनगड़ा सिरका 8976 14680
    कांके गोबराहापा 118346 193442
    कांके हुंडुर 89266 145995
    रातू सुंडी 201642 329784
    रातू धनाइसोसो 121210 198235
    रातू चटकपुर 144848 236899
    रातू नवासोसो 125288 204906
    कांके कोनगी 121064 198000
    कांके कमता 122018 199563
    नगड़ी तुसमू 16764 27414
    नगड़ी कोलांबी 20478 33492
    नामकुम जमगइ 18778 30713
    नामकुम गुटिया 28048 45822
    नामकुम हुलहुंडू 101208 165528
    नामकुम गुंडू 81830 133830
    ओरमांझी मायापुर 13754 22492
    ओरमांझी बुंडू 13700 22405
    ओरमांझी शांति 26544 43409
    रातू अगरू 29770 48688
    रातू बिजुलिया 29492 48233
    रातू भोंडा 27442 44880
    नगड़ी होटवासी 94748 154960

    कांके और रातू अंचल की जमीन की नई दर सबसे अधिक

    वहीं, सभी अंचल और मौजा की जमीन प्रति डिसमिल तो बढ़े ही है इसके साथ कुछ अंचल ऐसे भी है जिनकी नई दरें सबसे अधिक है। इसमें कांके और रातू अंचल के व्यवसायिक और आवासीय जमीनों के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं।

    रातू अंचल के सुंडी मौजा के आवासीय जमीन के दाम 2,01642 बढ़े हैं जबकि व्यवसायिक जमीन की नई दर 3,29,784 इतनी है। इसके अलावा रातू अंचल के चटकपुर के आवासीय जमीन की नई दर 144848 है और व्यवसायिक नई दर 236899 इतना हो गया है।

    निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन 150 लोगों की ही रजिस्ट्री

    निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री की संख्या भी अब तय हो गयी है। इसके लिए प्रतिदिन केवल 150 लोगों के जमीन की रजिस्ट्री की जाती है। इतने लोगों को ही रजिस्ट्री के लिए एलाटमेंट दिया जाता है। इस वजह से शुक्रवार को निबंधन कार्यालयों में बहुत अधिक भीड़ नहीं रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कोर्ट को गुमराह करने पर 12 लाख का जुर्माना, रांची के मधुकम क्षेत्र में 12 मकान तोड़ने के आदेश पर रोक