Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC Protest: रांची छात्र आंदोलन की होगी कड़ी निगरानी, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगे CCTV कैमरे

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:58 AM (IST)

    रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन पर अब कैमरे से नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन आंदोलन स्थल के मुख्य गेट और पार्किंग एरिया में स ...और पढ़ें

    स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरा लगाते हुए। फोटो जागरण

    स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरा लगाते हुए। फोटो जागरण

    HighLights

    1. स्टेडियम के मुख्य गेट और पार्किंग में सीसीटीवी।

    2. छात्र आंदोलन की गतिविधियों पर प्रशासन की निगरानी।

    3. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कैमरे लगाए गए।

    जयंती कच्छप, रांची। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब कैमरे की नजर भी पहुंच गई है। आंदोलन स्थल पर आने-जाने वाले लोगों और वहां की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्टेडियम के मुख्य गेट और पार्किंग एरिया में सीसीटीवी (क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन) कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे लगाने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा।

    स्टेडियम में पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटे हुए हैं। रांची के अलावा हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा समेत राज्य के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी आंदोलन में शामिल होने पहुंचे हैं। ऐसे में स्टेडियम के प्रवेश और निकास वाले स्थानों पर निगरानी व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

    गेट से लेकर पार्किंग तक कैमरे की नजर

    स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र को भी निगरानी के दायरे में लाया जा रहा है। इससे आंदोलन में आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। तस्वीर में भी कैमरा लगाने के लिए पोल पर काम करते कर्मी दिखाई दे रहे हैं।

    प्रशासन की इस व्यवस्था से अब आंदोलन स्थल के बाहर होने वाली गतिविधियां भी कैमरे में कैद होंगी। कौन आया, किस समय आया और किस दिशा से आवाजाही हुई इन सबकी निगरानी कैमरों के जरिये संभव होगी।

    भीड़ बढ़ने के साथ निगरानी भी बढ़ी

    छात्र आंदोलन के दिनों-दिन तेज होने और धरना स्थल पर भीड़ बढ़ने के बीच प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य गेट और पार्किंग एरिया पर सीसीटीवी लगाने से किसी भी अप्रिय स्थिति में घटनाक्रम की तस्वीरों की मदद से पड़ताल की जा सकेगी।

    खबरें और भी

    अब स्टेडियम में आवाज छात्रों की, नजर कैमरे की

    छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हैं। पहले आंदोलन स्थल तक पहुंचने वालों पर पुलिस और प्रशासन की नजर रहती थी, अब मुख्य गेट और पार्किंग एरिया में कैमरे भी इस निगरानी व्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं। यानी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अब आंदोलन की हर गतिविधि के साथ एक और चीज मौजूद रहेगी कैमरे की तीसरी नजर।

    यह भी पढ़ें- 'जंतर-मंतर' नहीं, अब 'रांची मॉडल' बना आंदोलन की पहचान, कोड ऑफ कंडक्ट के साथ 14 दिनों से अनशन पर छात्र