Jharkhand Student Protest LIVE: विधानसभा के नजदीक पहुंचे छात्र, खेतों को बनाया कूच का रास्ता
Ranchi Student Protest LIVE Updates: रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ रहा है, वे सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं और विधानसभा की तरफ कूच कर रहे हैं। प्रस्तावित घेराव के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।
-1786345508354_m.webp)
धरने पर बेठे बीजेपी नेता। फोटो जागरण
डिजिटल डेस्क, रांची। Ranchi Student Protest LIVE News: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है।
छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी JSSC CGL परीक्षा रद करने तथा परीक्षाओं में अनियमितता की सीबीआइ जांच की मांग पर अड़े हुए हैं और विधानसभा मार्च के लिए हजारों की संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुट गए हैं।
छात्रों के विधानसभा घेराव' को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची जिला प्रशासन ने नव-निर्मित विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। इस लाइव ब्लॉग में हम छात्र आंदोलन की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं, तो बने रहे दैनिक जागरण के साथ...
Ranchi Protest LIVE: देवेंद्र नाथ महतो को कंधे पर उठा ले गए छात्र
झारखंड में विधानसभा की ओर कूच कर रहे छात्रों ने अनशनकारी देवेंद्र महतो को कंधे पर उठा लिया और मार्च में शामिल हुए।
devendra nath mahto pic.twitter.com/IIBE9FUhTb
— जागरूक बिहार (@KBjagran) August 10, 2026
Ranchi Student Protest LIVE: विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | As student leader Devendra Nath Mahto joins 'Vidhan Sabha gherao' march, he says, "...Despite being on a hunger strike, I have come here. They won't be able to stop us. I reached here in an ambulance and I am going… pic.twitter.com/KAfNxcsZPH
— ANI (@ANI) August 10, 2026
क्या हम आतंकवादी हैं? विधानसभा मार्च में शामिल छात्र ने पुलिस की सख्ती पर उठाए सवाल
विधानसभा घेराव मार्च में शामिल एक युवा का कहना है कि रांची पहुंचने से पहले छात्रों को कई बार रोका गया। सख़्त चेकिंग हो रही थी और बसों को रोका गया। यहां तक कि बाइकों की भी सख़्ती से जाँच की जा रही थी, ताकि छात्र यहां न पहुंच सकें। जब तक CBI जाँच के आदेश नहीं दिए जाते, हम यहां से नहीं हटेंगे।
एक और युवा कहता है, "हमारी गाड़ी का नंबर नोट किया गया। क्या हम आतंकवादी हैं? क्या हम इस राज्य के नहीं हैं? हम कौन हैं? राज्य सरकार हमसे दूरी बना रही है। हेमंत सोरेन को जवाब देना होगा।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: A youth participating in Vidhan Sabha gherao march, says, "Before arriving in Ranchi, students were stopped several times. A strict checking was being done and buses were stopped. Even bikes were being checked strictly so that students could no reach… pic.twitter.com/gz4zEt8MKU
— ANI (@ANI) August 10, 2026
JPSC-JSSC Student Protest LIVE: पुलिस की बैरिकेडिंग तक पहुंचे छात्र, करेंगे विधानसभा का घेराव
छात्र प्रदर्शनकारी अपने 'विधानसभा घेराव' मार्च के रास्ते पर पुलिस की बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। यह मार्च JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित किया गया है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Student protesters reach a Police barricading on the route of their 'Vidhan Sabha Gherao' march. The march has been called as part of their protest against JPSC-JSSC alleged irregularities. pic.twitter.com/EDBeBipGFS
— ANI (@ANI) August 10, 2026
Jharkhand Student Protest LIVE: छात्रों ने 3 बैरिकेडिंग को लांघा, विधानसभा की ओर किया कूच
रांची में 3 बैरिकेडिंग को लांघ छात्र आगे बढ़ चुके हैं। वह विधानसभा का घेराव करने वाले हैं।
तीन बैरिकेडिंग लांघ गए छात्र pic.twitter.com/POBkmdOII5
— जागरूक बिहार (@KBjagran) August 10, 2026
'यह सरकार की विफलता', विधायक जयराम महतो का सरकार पर हमला
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि यह सरकार की विफलता है। उन्हें परीक्षा रद करने की मांग मान लेनी चाहिए थी। सरकार ने कई मांगें मानी हैं, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद, लेकिन सबसे अहम मांग JSSC-CGL परीक्षा रद करने को लेकर है। इसमें सबसे ज़्यादा गड़बड़ियां हुई हैं। अभय तिवारी ने माना है कि उन्होंने लगभग 400 उम्मीदवारों का चयन करवाया।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Amid student protest in Ranchi, Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha (JLKM) MLA Jairam Kumar Mahato says, "This is a failure of the Govt. They should have accepted the demand (of cancellation of exams)...Govt indeed accepted several demands, I thank… pic.twitter.com/QzAaaFfVAx
— ANI (@ANI) August 10, 2026
पुलिस बैरिकेडिंग को लांघ कर झारखंड विधानसभा के आगे बड़े छात्र
रांची के जगरनाथपुर सेक्टर 2 के पास पुलिस बैरिकेडिंग को लांघ कर छात्र झारखंड विधानसभा के आगे बढ़े।
छात्राओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ा pic.twitter.com/E2y8xjHVmE
— जागरूक बिहार (@KBjagran) August 10, 2026
JPSC-JSSC Student Protest LIVE: बीजेपी विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सीएम आवास के पास धरने पर बैठे बीजेपी विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस pic.twitter.com/gvfqabLDxp
— जागरूक बिहार (@KBjagran) August 10, 2026
अनशनकारी देवेंद्र महतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना
छात्र नेता देवेंद्र महतो 8 दिन के अनशन के बाद आज एंबुलेंस से विधानसभा घेराव के लिए निकले हैं।
देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से रवाना pic.twitter.com/jHlRDM9LbR
— जागरूक बिहार (@KBjagran) August 10, 2026
Jharkhand Student Protest LIVE: छात्रों की विधानसभा की ओर कूच, हाथ में ताकतवर पोस्टर

JPSC-JSSC Student Protest LIVE: विधानसभा मार्च के लिए निकले हजारों छात्र

विधानसभा परिसर में लेट गए आजसू विधायक निर्मल महतो

Ranchi Student Protest LIVE: विधानसभा घेराव के लिए हजारों छात्र तैयार

Ranchi Student Protest LIVE: विधानसभा जाने वाले मुख्य सडक को प्रशासन ने किया सील

विधानसभा जाने वाले मुख्य सडक को प्रशासन ने किया सील। बैरिकेट के साथ गाडी से सडक किया गया जाम।
छात्रों के समर्थन में बीजेपी का प्रदर्शन, CM आवास की रोड पर धरने पर बैठे नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी भाजपा विधायक मुख्यमंत्री आवास जाने वाली सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा नेता जेपीएससी नियुक्ति मामले की सीबीआई जांच की छात्रों की मांग का समर्थन कर रहे है।
JPSC-JSSC Student Protest LIVE: आज का दिन इस संघर्ष में निर्णायक: देवेंद्रनाथ महतो
भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध कर रहे छात्र विधानसभा तक मार्च करेंगे। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र प्रदर्शनकारी देवेंद्र नाथ महतो का कहना है, "आज हमारे लिए क्रांति और बदलाव का दिन है। जो छात्र पिछले कुछ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, उनके लिए आज का दिन इस संघर्ष में निर्णायक है।"
VIDEO | Ranchi, Jharkhand: Students protesting over recruitment exams issues to hold a march towards the Vidhan Sabha. Student protester Devendra Nath Mahato, who is on hunger strike, says, "Today is a day of revolution and change for us. For those who have been on hunger strike… pic.twitter.com/Xv11ihYp2N
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026
Jharkhand Student Protest LIVE: अनशनकारियों का हेल्थ चेकअप करने पहुंची डॉक्टरों की टीम
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल कर रहे JPSC-JSSC उम्मीदवारों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम पहुंची।
Ranchi Student Protest LIVE: हम लाठी खाने को तैयार, छात्रों ने कहा- बलिदान बेकार नहीं जाएगा
विधानसभा घेराव के लिए जुटे छात्रों का कहना है कि वह विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। छात्र बहुत दूर-दूर से आ रहे हैं। जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, वह रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार की तैयारियों से कोई डर नहीं है। भूख हड़ताल पर बैठे सभी छात्रों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।
Ranchi, Jharkhand: A student protester says, "We are heading towards the Vidhan Sabha, and our peaceful protest is going to begin from 10 o’clock. Students are coming from very far-off places. Until the government accepts our demands, we are not going to stop. We are not afraid… pic.twitter.com/yLBRf8ffH0
— IANS (@ians_india) August 10, 2026
Jharkhand Student Protest LIVE: छात्रों का विधानसभा मार्च, रांची में भारी फोर्स तैनात
राज्य विधानसभा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि छात्र प्रदर्शनकारी राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 'विधानसभा मार्च' करने वाले हैं।
VIDEO | Ranchi, Jharkhand: Security beefed up at the state Assembly as student protesters are set to hold a 'Vidhan Sabha march' over alleged irregularities in recruitment exams in the state.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DlfVbHt4Yj
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचने लगे छात्र, 10 बजे होगा घेराव
रांची में विधानसभा मार्च के लिए छात्र और एस्पिरेंट्स जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। 10 बजे सब मिलकर विधानसभा के घेराव लिए निकलेंगे।
#WATCH रांची, झारखंड: JPSC-JSCC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन | प्रदर्शनकारी छात्रों ने विधानसभा मार्च का आह्वान किया है, जिसके चलते छात्र और एस्पिरेंट्स जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। pic.twitter.com/LYbdoMdw2u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
छावनी में तब्दील हुआ रांची, सुबह सात बजे से पुलिस की तैनाती
छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव के आह्वान के बाद सोमवार को विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा का ऐसा घेरा खड़ा कर दिया गया है कि प्रदर्शनकारियों के लिए विधानसभा तक पहुंचना आसान नहीं होगा। विधानसभा पहुंचने से पहले छात्रों को छह जगहों पर लगाए गए बैरिकेड का सामना करना पड़ेगा। सभी प्रमुख बैरिकेड पर कंटीले तार लगाए गए हैं। सुबह सात बजे से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।