Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ जुर्माना... लेकिन नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब?

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:45 PM (IST)

    रांची में जुलाई माह में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1.2 लाख से अधिक चालान काटे गए, जिससे 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना निर्धारित हुआ। हालांकि, पुलिसकर ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. जुलाई में 1.2 लाख से अधिक चालान, 7.80 करोड़ जुर्माना निर्धारित।

    2. पुलिसकर्मी बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के नियम तोड़ते दिखे।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में यातायात नियमों के पालन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जुलाई माह में व्यापक अभियान चलाया। एक जुलाई से 31 जुलाई तक शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, आटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में कुल 120197 चालान काटे गए, जबकि 1,015 मामलों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया।

    इन चालानों के माध्यम से कुल 7 करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। लेकिन नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शायद ही कभी दिखाई देती है। शहर की सड़कों पर प्रतिदिन ऐसे कई पुलिसकर्मी नजर आते हैं जो बिना हेलमेट बाइक या स्कूटी चलाते हैं।

    कई पुलिसकर्मी विभाग की सरकारी बाइक चलाते समय भी हेलमेट नहीं पहनते। चौक-चौराहों पर ड्यूटी के दौरान जवानों को जो हेलमेट पहनना चाहिए, वही हेलमेट कई बार केवल वाहन चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि ड्यूटी के समय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता।

    गश्ती वाहनों में सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं ड्राइवर

    इसी तरह कई थानों की गश्ती गाड़ियों के चालक भी बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते देखे जाते हैं। यदि आम नागरिक सीट बेल्ट नहीं लगाता है तो उसका चालान तत्काल काट दिया जाता है, लेकिन सरकारी वाहनों में नियमों की अनदेखी पर शायद ही कोई कार्रवाई होती है।

    खबरें और भी

    इससे लोगों के बीच यह धारणा मजबूत हो रही है कि आम जनता और पुलिसकर्मियों के लिए अलग-अलग कानून लागू हैं।

    ट्रैफिक लाइट से कई चौक चौरहों पर होती है परेशानी

    यातायात व्यवस्था की खामियां भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। शहर के कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल का समन्वय सही नहीं है। लालपुर चौक इसका प्रमुख उदाहरण है।

    लालपुर की ओर से कचहरी चौक जाने वाले वाहन चालक लालपुर चौक पर रुकते हैं और फिर दाहिने मुड़कर कचहरी की ओर बढ़ते हैं, लेकिन उस समय कचहरी चौक की ओर का सिग्नल लाल रहता है।

    ऐसी स्थिति में कई वाहन चालक अनजाने में नियम उल्लंघन की श्रेणी में आ जाते हैं और उनका चालान कट जाता है। इसी प्रकार की समस्या शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी देखने को मिलती है।

    एक जुलाई से 31 जुलाई तक का आकंड़ा

    आंकड़ों के अनुसार, सड़क पर पार्किंग निषेध का उल्लंघन करने पर सबसे अधिक 56,032 चालान काटे गए। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस 505, स्थिरता प्रकाश (लाइट) 348, बिना वर्दी 393, फैंसी नंबर प्लेट 217, नो-एंट्री का उल्लंघन 1,547, बिना बीमा 180, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 237, ट्रिपल राइडिंग 64 चालान काटे गए। 

    वहीं नशे में वाहन चलाने पर 62, अतिरिक्त यात्री बैठाने पर 710, प्रेशर हार्न 115, पिछली सवारी से संबंधित उल्लंघन 397, बिना हेलमेट 51,055, ओवरस्पीडिंग 2,367, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 648, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 252, टो वाहन संबंधी 101, संशोधित साइलेंसर 101, काली फिल्म 24 तथा अन्य मामलों में 371 चालान काटे गए।

    इसके अलावा अन्य श्रेणियों के वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। वहीं 984 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस रद करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।