Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्री ध्यान दें! किता-सिल्ली रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक, बर्द्धमान और खड़गपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:54 AM (IST)

    किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण 28 जुलाई को रांची रेल मंडल में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनेरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनेरेट इमेज।

    HighLights

    1. किता-सिल्ली रेलखंड पर 28 जुलाई को विकास कार्य।

    2. कई यात्री ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित।

    3. दो पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द की गईं।

    जागरण संवाददाता, रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए मंगलवार, 28 जुलाई को लिए गए ट्रैफिक ब्लाक के कारण कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

    कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा, जबकि दो पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद कर दिया गया है। इससे रांची, हटिया, मुरी, आद्रा और गोमो के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

    ब्लॉक के दौरान ट्रेनों के परिचालन में बदलाव के कारण स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए समय से पहले यात्रा की योजना बनाएं। विकास कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

    रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 28 जुलाई का परिचालन गोमो स्टेशन तक ही रहेगा। यह ट्रेन गोमो–हटिया–गोमो के बीच नहीं चलेगी।

    इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का आंशिक समापन और प्रारंभ आद्रा स्टेशन से होगा। यह ट्रेन आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद रहेगी।

    वहीं, ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर केवल मुरी स्टेशन तक संचालित होगी। इसका मुरी–रांची–मुरी के बीच परिचालन नहीं होगा।

    इसके अलावा हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर की दो जोड़ी ट्रेनें भी पूरी तरह रद रहेगी। ट्रेन संख्या 58663/58664 तथा 58665/58666 का 28 जुलाई का परिचालन निरस्त कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार, झारखंड, यूपी और बंगाल के लाखों शिवभक्तों को देवघर जाने में होगी सहूलियत, चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें