Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर पर गिरा पेड़, मासूम की मौत, मां- पिता की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

    By Bujjwal Gupta Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Thu, 11 Dec 2025 04:46 PM (IST)

    रांची में एक दर्दनाक हादसे में घर पर पेड़ गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रिम्स रेफर किया गय ...और पढ़ें

    घटना स्थल के पास एकत्र लोग ।

    घटना स्थल के पास एकत्र लोग ।

    HighLights

    1. रांची में घर पर गिरा पेड़

    2. मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

    3. माता-पिता गंभीर, रिम्स रेफर

    संवाद सूत्र, बेड़ो(रांची)। थाना से सटे वन विभाग कर्यालय परिसर के बगल में एक विशालकाय लिप्ट्स का पेड़ गिर गया। इससे दबकर तीन साल की मासूम अनु कच्छप की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पिता विमल कच्छप और  मां रौशनी गोप गंभीर रूप से घायल हो गए।

    साथ ही मारिया देवी एवं गोयंदा कच्छप का पूरा घर और अनिल उरांव की वैगन आर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बुधवार की अपराह्न लगभग साढ़े चार बजे की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार वन विभाग द्वारा लिप्टस पेड़ को काटा जा रहा था।

    इसी दौरान परिसर से सटे घरों पर अचानक पेड़ नीचे गिर आया। इस संदर्भ में पीड़िता मारिया देवी ने बताया कि पेड़ गिरने से उनके मकान की दीवारें और छप्पर पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। साथ ही घर में रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, अनाज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गए।

    आसपास के लोगों ने पेड़ हटाकर मासूम बच्ची व दंपती को बाहर निकाला

    उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में उन्हें रहने में बहुत परेशानी होगी। वहीं घटना के बाद अगल बगल के लोगों ने घटना स्थल से पेड़ को हटाकर मासूम बच्ची व दंपती को बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। यहां चिकित्सक डा सुमन एक्का ने जांच के बाद मासूम अनु को मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    वहीं गंभीर रूप से घायल दंपती को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत की मुखिया सुशांति भगत, सुशील भगत, पूर्व प्रमुख महतो भगत,राजू महली बेड़ो थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल व घटना की जानकारी ली।

    वहीं गंभीर रूप से घायल दंपती को रिम्स भेजवाया। घायलों को सीएचसी से रिम्स ले जाने के लिए एम्बुलेंस सहित किसी वाहन की मदद नहीं मिली। घायलों को वन रक्षी रविशंकर मछली निजी वाहन से रिम्स ले गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी राज कुंवर सिंह ने वन विभाग व घटना स्थल जाकर स्थिति का मुआयना किया।