Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi-Varanasi Vande Bharat: क्‍या है रूट और समय? पढ़ें रांची-बनारस वंदे भारत की पूरी डिटेल, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 10:35 AM (IST)

    Ranchi-Varanasi Vande Bharat आज पीएम मोदी ने रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 18 मार्च से इसका नियमित परिचालन होगा। उद्घाटन समारोह ...और पढ़ें

    रांची बनारस वंदे भारत हटिया स्टेशन में लगी हुई है।
    रांची बनारस वंदे भारत हटिया स्टेशन में लगी हुई है।

    HighLights

    1. उद्घाटन समारोह में राज्‍यपाल रहेंगे मौजूद, 18 से हफ्ते में छह दिन नियमित होगा परिचालन।
    2. एसी चेयर कार के सात और एक्‍जीक्‍यूटिव का एक कोच।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को सुबह 9.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उदघाटन के इस कार्यक्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, समीर उरांव, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक सीपी सिंह, विधायक कोचे मुंडा, द​क्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा और डीआरएम जसमीत बिंद्रा उप​​स्थित थे।

    18 मार्च से होगा नियमित परिचालन

    18 मार्च से ट्रेन 02887 रांची – वाराणसी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन नियमित होगा। इसके लिए बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। ट्रेन में वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच एवं वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव चेयर कार का एक कोच है।

    इतना होगा ट्रेन का किराया

    रांची से वाराणसी तक यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2725 रुपये (भोजन के साथ) व 2325 रुपये (बिना भोजन के) और चेयरकार के लिए 1505 रुपये (भोजन के साथ ) व 1160 रुपये (बिना भोजन के) का किराया भुगतान करना होगा। इसमें यात्रियों को सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना परोसा जाएगा।

    जबकि वाराणसी से रांची वापसी के दौरान एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2675 रुपये (भोजन के साथ) व 2325 रुपये (बिना भोजन के) और चेयरकार के लिए 1450 रुपये (भोजन के साथ ) व 1160 रुपये (बिना भोजन के) का किराया भुगतान करना होगा। इसमें यात्रियों को शाम में चाय और रात्रि का खाना का दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    आज सुबह नौ बजे चलेगी रांची से ट्रेन

    उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का रांची प्रस्थान 9 बजे, मुरी आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:20 बजे, प्रस्थान 11:22 बजे, कोडरमा आगमन 13:00 बजे, प्रस्थान 13:02 बजे, गया आगमन 14:30 बजे, प्रस्थान 14:35 बजे, सासाराम आगमन 15:43 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:05 बजे प्रस्थान 16:10 बजे एवं वाराणसी आगमन 17:00 बजे होगा।

    सप्‍ताह में छह दिन होगा परिचालन

    ट्रेन 20887 रांची – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का रांची प्रस्थान 05:10 बजे, मुरी आगमन 06:10 बजे , प्रस्थान 06:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:10 बजे, प्रस्थान 07:12 बजे, कोडरमा आगमन 08:40 बजे, प्रस्थान 08:42 बजे, गया आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, सासाराम आगमन 11:03 बजे, प्रस्थान 11:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे एवं वाराणसी आगमन 13:00 बजे होगा।

    ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी प्रस्थान 16:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, सासाराम आगमन 17:48 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, गया आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, कोडरमा आगमन 19:50 बजे प्रस्थान 19:52 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे, मुरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे एवं रांची आगमन 23:55 बजे होगा।

    यह भी पढ़ें: होली पर बनारस से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! इन ट्रेनों में अभी भी सीटें हैं खाली, लिस्‍ट देख तुरंत कराएं रिजर्वेशन

    यह भी पढ़ें: JPSC Prelims Admit Card 2023: मंगलवार से डाउनलोड करें झारखण्ड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड