Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात: रांची-जयपुर के बीच चलेगी सीधी ट्रेन, समय-सारणी जारी

    Updated: Thu, 07 May 2026 09:42 AM (IST)

    रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी से खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (18061/18062) को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन टाटानगर, रांची, मुरी सहित ...और पढ़ें

    रांची से जयपुर सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी समय सारणी जारी।

    रांची से जयपुर सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी समय सारणी जारी।

    HighLights

    1. संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन स्वीकृत।

    2. रांची और जयपुर के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

    3. आधुनिक एलएचबी कोच वाली यह सेवा यात्रियों को राहत देगी।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची समेत झारखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी से खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा (18061/18062) को स्वीकृति देते हुए समय-सारणी भी जारी कर दी है।

    यह ट्रेन टाटानगर, रांची, मुरी, बरवाडीह, डाल्टनगंज, डेहरी आन सोन, प्रयागराज सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलेगी, जिससे रांची और जयपुर के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

    जल्द ही तिथि जारी कर दी। जारी समय-सारणी के अनुसार 18061 संतरागाछी–खातीपुरा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी से दोपहर 14:15 बजे खुलेगी।

    यह ट्रेन टाटानगर 17:50/17:55 बजे, रांची 22:50/23:05 बजे, टोरी 01:30/01:32 बजे होते हुए अगले दिन 21:45/21:47 बजे बांदीकुई पहुंचेगी और अंततः 23:00 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी। वापसी में 18062 खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को खातीपुरा से 09:20 बजे खुलेगी।

    यह ट्रेन बांदीकुई 10:38/10:40 बजे, टोरी 08:48/08:50 बजे (अगले दिन), रांची 10:45/11:00 बजे, टाटानगर 15:05/15:10 बजे रुकते हुए शाम 19:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

    रेलवे के अनुसार यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित होगी और इसमें आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को अब जयपुर जाने के लिए अन्य शहरों में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    यह सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों, व्यापारियों और राजस्थान मूल के लोगों के लिए लाभकारी होगी। इससे पहले रांची–अजमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था, लेकिन नई सेवा नियमित और सीधी कनेक्टिविटी के रूप में अधिक प्रभावी मानी जा रही है।

    वाया रांची संतरागाछी–टाटानगर–जयपुर ट्रेन सेवा की समय-सारणी जारी होना बड़ी उपलब्धि है। इससे झारखंड के यात्रियों को सीधी और व्यवस्थित कनेक्टिविटी मिलेगी।

    — अरुण जोशी, सदस्य, जेडआरयूसीसी, दक्षिण पूर्व रेलवे

    रांची से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा लंबे समय से लोगों की मांग थी। तय समय-सारणी के साथ यह सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा।
    — संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री

    यह भी पढ़ें- आईफोन से वनप्लस तक: रांची में मोबाइल चोरी में बच्चों का पूरा गैंग, 9 साल के बच्चे ने खोली पोल; 8 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- 85 किमी रेलवे ट्रैक का हुआ कायाकल्प, रांची रेल मंडल में बिना डर के दौड़ेंगी ट्रेनें; यात्रियों के लिए रूट और समय का बड़ा अपडेट