Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Train Accident: जामताड़ा रेल हादसे पर CM चंपई सोरेन ने जताया शोक, बोले- दुखद खबर से मन व्यथित

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 09:19 PM (IST)

    Jharkhand Train Accident झारखंड के जामताड़ा में दर्दनाक रेल हादसा हो गया। कलझारिया स्टेशन के पास झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों कट गए। ...और पढ़ें

    Jharkhand Train Accident: जामताड़ा रेल हादसे पर CM चंपई सोरेन ने जताया शोक, बोले- दुखद खबर से मन व्यथित
    Jharkhand Train Accident: जामताड़ा रेल हादसे पर CM चंपई सोरेन ने जताया शोक, बोले- दुखद खबर से मन व्यथित

    HighLights

    1. जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी
    2. झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों कट गए

    एएनआई, रांची। झारखंड के जामताड़ा में बुधवार देर शाम दर्दनाक रेल हादसा हो गया। जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों कट गए। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

    अब इस घटना पर चंपई सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

    प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

    प्रशासन ने इस घटना को लेकर क्या कहा 

    वहीं, इस घटना को लेकर पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने कहा कि ट्रेन से कम से कम 2 किमी दूर ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए।

    उन्होंने कहा कि 12254 विद्यासागर कासितार से गुजर रही है। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल, दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है। मृतक यात्री नहीं, ट्रैक पर चल रहे थे। मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जेएजी समिति का गठन किया गया है। 

    जामताड़ा विधायक ने घटना पर क्या कहा 

    अब इस घटना पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। मैंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। तीन लोगों की जान चली गई है। कई लोग लापता हैं।

    ये भी पढ़ें-

    जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: 12 लोगों पर चढ़ी झाझा-आसनसोल एक्सप्रेस, आग लगने पर बोगी से ट्रैक पर कूदे थे यात्री

    Jharkhand Train Accident: झारखंड में पहले भी हो चुके रेल हादसे, कहीं टूटा रेड सिग्नल तो कहीं नदी में जा गिरा इंजन