नवजात बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, रिम्स की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
रांची के रिम्स अस्पताल में एक बिरहोर महिला ने अपने नवजात बच्चे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने के कारण तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घाय ...और पढ़ें

रिम्स। फाइल फोटो
HighLights
नवजात की मौत का सदमा न सह पाने पर महिला ने छलांग लगाई।
रिम्स अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर गंभीर रूप से घायल।
बिरहोर जनजाति की महिला आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक।
जागरण संवाददाता, रांची। रिम्स में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बिरहोर जनजाति की एक महिला, जिसने हाल ही में हजारीबाग में बच्चे को जन्म दिया था, अपने नवजात की मौत का सदमा नहीं सह सकी और अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गई। गंभीर रूप से घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद मां और बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। बच्चे के निधन के बाद महिला गहरे सदमे में थी।
रिम्स के जन संपर्क पदाधिकारी डॉ. शिशिर ने बताया कि सोमवार को महिला को स्त्री रोग विभाग से डिस्चार्ज किया जा रहा था। स्वजन और अस्पताल कर्मी उसे लिफ्ट के माध्यम से नीचे ला रहे थे।
इसी दौरान लिफ्ट चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर रुकी तो महिला अचानक लिफ्ट से बाहर निकल गई और कुछ समझ पाते, उससे पहले उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल कर्मियों की मदद से महिला को तत्काल सेंट्रल इमरजेंसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कर दिया गया।
डॉ. शिशिर के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय जनजातीय आयोग ने रांची में रिम्स-2 के निर्माण पर लगाई रोक, कहा- आदिवासियों की जमीन पर चल रही सुनवाई