Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिम्स में ऑनलाइन भर्ती-डिस्चार्च की प्रक्रिया अनिवार्य, आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज पर जोर

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:09 PM (IST)

    रिम्स में आयुष्मान भारत योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें ऑनलाइन भर्ती-डिस्चार्ज प्रक्रिया को शत-प्रतिशत लागू करने और लंबित कार्यों को समय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रिम्स में आयुष्मान भारत योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

    2. ऑनलाइन भर्ती-डिस्चार्ज प्रक्रिया शत-प्रतिशत लागू करने का निर्देश।

    3. पात्र मरीजों को कैशलेस उपचार, योजना का दायरा बढ़ाने पर जोर।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रिम्स के निदेशक ने की। इसमें चिकित्सा अधीक्षक, आयुष्मान भारत योजना के नोडल पदाधिकारी, विभिन्न क्लीनिकल विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

    बैठक में सी-डैक द्वारा विकसित ऑनलाइन हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) से जुड़े लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। निदेशक ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए ऑनलाइन भर्ती (एडमिशन) और डिस्चार्ज प्रक्रिया को शत-प्रतिशत लागू करने पर जोर दिया।

    समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र मरीजों को कैशलेस उपचार का लाभ उपलब्ध कराने और योजना के दायरे का विस्तार करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके लिए तकनीकी, प्रशासनिक और मानव संसाधन संबंधी व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में यह भी तय किया गया कि योजना के प्रभावी संचालन के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का चरणबद्ध प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, ताकि ऑनलाइन प्रक्रियाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सके।

    निदेशक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पात्र मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है। इसके लिए संस्थान के सभी विभागों के समन्वित प्रयास, डिजिटल व्यवस्था का प्रभावी उपयोग और समयबद्ध कार्य निष्पादन आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NEET-UG में फर्जीवाड़ा रोकने की कवायद: रिम्स कांड के बाद MGM के 150 छात्रों के सर्टिफिकेट जांच के दायरे में

    यह भी पढ़ें- रिम्स अतिक्रमण मामले में आदिवासी नेत्री निशा भगत को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत