यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanjay Seth Net Worth: संजय सेठ की संपत्ति में 5 साल में 60 लाख का इजाफा, इतने करोड़ की हुई नेटवर्थ
Sanjay Seth Net Worth रांची से सांसद और भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ की संपत्ति में पिछले एक साल में 60 लाख का इजाफा हुआ है। हालांकि वह 32 लाख के कर्जदार ...और पढ़ें

HighLights
- नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में दी है जानकारी
- 2019 के शपथ पत्र में संजय सेठ के पास थी 1.40 करोड़ की संपत्ति
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची संसदीय सीट पर भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में यह जानकारी दी है कि उनके पास दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पांच साल पहले 2019 के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 1.40 करोड़ रुपये बताई थी।
इस प्रकार पांच साल में उनकी चल-अचल संपत्ति में 60 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पांच साल पहले संजय सेठ के पास एक लाख का ऋण था। अभी वे 32 लाख के कर्जदार हैं। संजय सेठ की पत्नी के पास 40 लाख की संपत्ति है।
संजय सेठ के पास चल-अचल संपत्तियों में 77 हजार 500 रुपये नकद के अलावा बैंक में नौ लाख 13 हजार 137 रुपये हैं। उन्होंने 28.51 लाख का बांड व 33.74 लाख का एनएसएस, पोस्टल सेविंग, इंश्योरेंस आदि में निवेश किया है। उनके पास 56.17 लाख की कार, 230 ग्राम सोना, 1.40 लाख की पिस्टल भी है। उन्होंने कार लोन लेकर खरीदी है, जिसका 31 लाख रुपये का बकाया है।
सेठ पर धुर्वा थाने में दर्ज हैं दो कांड
संजय सेठ ने अपने शपथ पत्र में धुर्वा थाने में दर्ज दो आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनपर धुर्वा थाने में दो केस दर्ज हैं। दोनों ही कांड सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन से संबंधित हैं। दोनों ही कांड अभी अनुसंधान के अधीन हैं। अब तक किसी भी केस में चार्जफ्रेम आदि नहीं हुआ है।