यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: मुश्किल में फंसे सरयू राय, 4 फरवरी को कोर्ट में होना होगा हाजिर; इस मामले में मिला समन
झारखंड की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री सरयू राय को 4 फरवरी को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव वि ...और पढ़ें

HighLights
- जेडीयू नेता सरयू राय से एमपी-एमएलए कोर्ट नाराज
- 4 फरवरी को हर हाल में हाजिर होने का दिया आदेश
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: एमपी-एमएलए कोर्ट ने गोपनीय दस्तावेज लीक करने से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री सरयू राय की उपस्थिति के लिए चार फरवरी की तिथि निर्धारित की है। मामले में सोमवार को अदालत में सुनवाई होनी थी। लेकिन उनकी ओर से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई।
कोर्ट ने सरयू राय के खिलाफ समन जारी किया है। अदालत ने चार्जशीट पर 24 अगस्त को संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया है। सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने दो मई 2022 को डोरंडा थाना में गोपनीय दस्तावेज का लीक करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बता दें कि सरयू राय ने दस्तावेज हासिल करने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया को कोरोना काल में किए गए राशि के उपयोग की जानकारी दी थी।
कौन हैं सरयू राय
- सरयू राय नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक हैं। उन्होंने इस बार जमशेदपुर पश्चिम से जीत दर्ज की है। उन्होंने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को हराकर यह जीत हासिल की है।
- बन्ना गुप्ता 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव जीत गए थे। उन्होंने रघुवर दास को चुनाव में शिकस्त दे दी थी।
- सरयू राय का राजनीतिक सफर जेपी आंदोलन से शुरू हुआ था जहां उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में भी काम किया।
- वे बिहार एवं झारखंड दोनों विधानमंडल के सदस्य भी रहे। वह जुलाई 1998 से जुलाई 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य और फरवरी 2005 से अक्टूबर 2009 झारखंड विधानसभा में रहे।
- हालांकि, 2009 के चुनाव में मामूली वोटों से हार गए लेकिन फिर 2014 में सीएम रघुवर दास को हराकर इतिहास रच दिया।
15 से 25 जनवरी कर भाजपा चलाएगी संविधान गौरव अभियान
प्रदेश भाजपा द्वारा 15 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जिलों में गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा।
24 जनवरी तक विभिन्न जिलों में गोष्ठियां होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत प्रदेश के नेता शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को दुमका में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, हजारीबाग में रक्षा राज्यमंत्री मंत्री संजय सेठ, लातेहार में विधायक नवीन जायसवाल, रामगढ़ में पूर्व विधायक अनंत ओझा और जामताड़ा में पूर्व विधायक नारायण दास ने गोष्ठी को संबोधित किया।