Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-JMM में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल, कल हो सकता है प्रत्याशियों के नाम का एलान

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 09:23 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कांग्रेस की घोषणा के बाद करेगा। मंगलवार को दिल्ली मे ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: कांग्रेस-JMM में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल, कल हो सकता है प्रत्याशियों के नाम का एलान (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Election: कांग्रेस-JMM में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल, कल हो सकता है प्रत्याशियों के नाम का एलान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में हो सकता है प्रत्याशियों का एलान
    2. कांग्रेस और झामुमो के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी

    राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कांग्रेस की घोषणा के बाद करेगा। मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है।

    ज्यादा संभावना इस बात की है कि बैठक के बाद झारखंड से पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाए। दिल्ली में कांग्रेस की घोषणा के बाद यहां से झामुमो अपने प्रत्याशिों के नाम एलान करेगा।

    कांग्रेस और झामुमो के बीच सीटों को लेकर सहमति बन चुकी है। लोहरदगा सीट पर दोनों दलों की दावेदारी है। इस पर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चाईबासा सीट झामुमो को देने के लिए कांग्रेस तैयार है।

    ये भी पढ़ें- 

    Kalpana Soren: मुंबई से रांची लौटीं कल्पना सोरेन, चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा संकेत; बोलीं- हेमंत साथ नहीं, हमें...

    Lok Sabha Election: कांग्रेस-JMM के बीच सीट बंटवारे पर 'टशन' ने बढ़ाई टेंशन, I.N.D.I.A में फिर खटपट तेज!