यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा पुख्ता, 5000 जवान किए गए तैनात; एक दर्जन IAS-IPS ने संभाला मोर्चा
PM Modi Jharkhand visit प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार ने एक दर्जन आईएएस और आईपीएस तैनात किए है। जानकारी के मुताबिक 5 ज ...और पढ़ें

HighLights
- जैप, आइआरबी, एसआइआरबी के जवान भी तैनात रहेंगे
- सात आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारी को भी ड्यूटी पर लगाया है।
राज्य ब्यूरो, रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रांची व खूंटी दौरे को लेकर झारखंड सरकार ने एक दर्जन आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया है। कुल 5 जगहों पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ है और इन्हीं जगहों पर अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है।
भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय, बिरसा कालेज मैदान खूंटी, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू, खूंटी स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी और भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक उलिहातू में कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सात आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारी को लगाया गया है।
इन जगहों पर इन अफसरों की रहेगी तैनाती
भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय- आईएएस वंदना दादेल, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग। मुरारी लाल मीणा, एडीजी मुख्यालय, अजय नाथ झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त और रणेन्द्र कुमार, निदेशक, जल शोध संस्थान।
बिरसा कॉलेज मैदान- कृपानन्द झा, सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग और मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक।
भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली, उलिहातु (खूंटी)- प्रवीण टोप्पो, कार्मिक सचिव और अमोल वेणुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक।
खूंटी स्थित प्रदर्शनी स्थल- जितेन्द्र सिंह, सचिव, उद्योग विभाग और अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक।
भगवान बिरसा मुंडा स्मारक, उलिहातू, खूंटी- चंद्रशेखर, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग और राजकुमार लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक।
5000 अतिरिक्त सशस्त्र बल के जवान रहेंगे तैनात
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रांची व खूंटी में प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था व प्रधानमंत्री की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की जा रही है।
वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा-व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। दोनों जिलों की सुरक्षा में जैप, आईआरबी, एसआईआरबी की इको कंपनी को तत्काल प्रभाव से तैयार कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम रांची पहुंचेंगे और रांची में रोड शो करते हुए राजभवन जाएंगे। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक अतिरिक्त बल की निगरानी रहेगी। अगले दिन प्रधानमंत्री का रांची के जेल चौक स्थित नवनिर्मित पुराने जेल परिसर में भी पीएम के जाने का प्रस्ताव है।
खबरें और भी
रांची एयरपोर्ट, पुराना जेल व आस-पास के इलाकों के लिए अतिरिक्त डीएसपी व एसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा करीब 5000 अतिरिक्त सशस्त्र बल के जवानों को भी लगाया जा रहा है।
लगातार हुई मैराथन बैठकें, रास्तों की बैरिकेडिंग
रांची व खूंटी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों की लगातार बैठकें हुईं। बैठक में मिले निर्देश के बाद बैरिकेडिंग की गई है।
विशेष शाखा के गुप्तचर भी तैनात हैं और सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रख रहे हैं। शहर के लाज-होटलों में भी चेकिंग अभियान तेज है, ताकि कोई संदिग्ध विधि व्यवस्था में बाधा न पहुंचाने पाए।
बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन बल की भी होगी तैनाती
प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ता व अग्निशमन बल को भी तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा संबंधित सभी बलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।