यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Champai Soren: चंपई सोरेन के मामले में BJP का कितना हाथ? अब शिवराज सिंह के बयान से सियासत तेज
Jharkhand Political Crisis झारखंड में चंपई सोरेन के सिलसिलेवार ट्वीट ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। इस बीच अब भाजपा नेता भी एक्टिव हो गए है ...और पढ़ें

HighLights
- शिवराज सिंह चौहान ने चम्पाई सोरेन का किया बचाव,
- चंपई सोरेन इन दिनों झामुमो से बगावत के मूड में नजर आ रहे
- शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार को जमकर घेरा
राज्य ब्यूरो, रांची। Champai Soren News: चंपई सोरेन के बगावती मूड से झारखंड की सियासत में भूचाल लाकर रख दिया है। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कूद गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बचाव किया है और हेमंत सरकार पर डायरेक्ट हमला कर दिया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन को अपमानित किया गया। हेमंत सोरेन अहंकार में चूर हैं। वे अपने ही लोगों को ठगते रहे हैं। चंपई सोरेन झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे हैं। शिबू सोरेन के साथ उन्होंने मिलकर काम किया है। अब उन्हें इस तरह से अपमानित किया जा रहा है।
चंपई सोरेन के मामले से BJP का कोई लेना-देना नहीं: शिवराज सिंह चौहान
सीएम रहते हुए चंपई सोरेन के विधायक दल की बैठक का पता नहीं होना, कार्यक्रम करने और कुछ भी बांटने से मना कर दिया जाना। यह ऐसा व्यवहार है, जो दर्द पहुंचाता है। उन्होंने इसी तरह का व्यवहार सीता सोरेन के साथ भी किया था। चम्पाई सोरेन ने सारा दर्द व्यक्त कर दिया है। बीजेपी का इससे कोई लेना देना नहीं है।
शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर लगाए आक्रोश रैली को रोकने का आरोप
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। वे गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुमका और जामताड़ा बस स्टैंड में रांची आने वाली गाड़ियों को प्रशासन रोक रहा है। यह अलोकतांत्रिक है। भाजपा कार्यकर्ता को जहां रोका जाएगा, वहीं आंदोलन करेंगे।
खबरें और भी
कहा कि ऐसी धमकियों से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। वे डटकर मुकाबला करेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए।
ये भी पढ़ें
Champai Soren: झारखंड में सियासी भूचाल, पूर्व CM चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे; दे दी पहली प्रतिक्रिया