Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: इधर हेमंत सोरेन ने ली CM पद की शपथ, उधर शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया बड़ा एलान

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 07:35 AM (IST)

    हेमंत सोरेन के दोबारा से मुख्यमंत्री बनते ही बीजेपी हमलावर है। बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन से पूछा है कि आखिर चंपई सोरेन को ...और पढ़ें

    झारखंड के CM हेमंत सोरेन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। (फाइल फोटो)
    झारखंड के CM हेमंत सोरेन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान
    2. शिवराज सिंह चौहान ने पूछा- चंपई सोरेन को क्यों हटाया?
    3. शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) गुरुवार को अपने दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर रांची पहुंचे। एयरपोर्ट में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का फिर से मुख्यमंत्री बनना यह बताता है कि झामुमो परिवारवाद और भ्रष्टाचार से बाहर नहीं निकल सकता।

    उन्होंने कहा कि जब चार ही महीने बाद चुनाव होना है तो चंपई सोरेन (Champai Soren) को झामुमो ने किस अपराध में मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। सोरेन परिवार का एक ही मंत्र मैं ही रहूंगा और कोई नहीं। भाजपा कार्यकर्ता राज्य से अराजकता का माहौल खत्म करेंगे।

    एयरपोर्ट से शिवराज सिंह चौहान चौहान हटिया विधानसभा के हिनू मंडल के बूथ संख्या-411 के अध्यक्ष रिंकू पासवान के आवास पर गए और उनके स्वजनों से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान गुरुवार देर शाम हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव के आवास पर रात्रि भोजन करने पहुंचे।

    आज सुबह रामगढ़ जाएंगे शिवराज

    शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नौ बजे सुबह मंडल अध्यक्ष ओरमांझी के आवास पर जलपान करेंगे। इसके बाद दिन के 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय रामगढ़ में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

    शाम पांच बजे रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे और देर शाम रांची से सेवा विमान द्वारा लौट जाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के CM बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; देखें हर पल की शानदार तस्वीरें

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: चंपई सोरेन के लिए भावुक हुईं हेमंत की भाभी, देवर को खूब सुनाया; कहा- ये लोग कभी भी...

    खबरें और भी