SIR कार्य में सिमडेगा ने गाड़ा झंडा, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में राज्य भर में टॉप; रांची 24वें स्थान पर
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत सिमडेगा जिला 86.50% डिजिटाइजेशन के साथ राज्य में शीर्ष पर है। ...और पढ़ें

एसाआईआर को लेकर बैठक करते उपायुक्त। (जागरण)
जागरण संवाददाता, रांची। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर झारखंड राज्य के सभी जिलों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 संचालित है।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में 20 जुलाई तक सिमडेगा जिला 86.50 प्रतिशत के साथ राज्य भर में एसआईआर के काम में टाप पर चल है जबकि रांची निचले पायदान पर है।
सिमडेगा जिला में दो विधानसभा क्षेत्र कोलेबिरा और सिमडेगा आते हैं। जिसमें कोलेबिरा विधानसभा में 89 प्रतिशत तथा सिमडेगा विधानसभा में 84 प्रतिशत मतदाता का डिजिटाइजेशन कार्य किया जा चुका है।
कुल मिलाकर सिमडेगा जिले में 86.50 प्रतिशत मतदाताओं के द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र, इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य किया जा चुका है।
राज्य भर में एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत 26463236 मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य किया जाना है।
जिला अनुसार प्रतिशत
| जिला | प्रतिशत |
|---|---|
| सिमडेगा | 86.50 |
| कोडरमा | 82.60 |
| लोहरदगा | 80.47 |
| दुमका | 78.52 |
| गढ़वा | 77.99 |
| पश्चिम सिंहभूम | 77.56 |
| लातेहार | 77.41 |
| पलामू | 77.41 |
| देवघर | 77.27 |
| रामगढ़ | 74.86 |
| चतरा | 74.59 |
| सरायकेला-खरसावां | 74.51 |
| जामताड़ा | 73.19 |
| गुमला | 72.84 |
| पाकुड़ | 71.76 |
| हजारीबाग | 71.33 |
| खूंटी | 70.39 |
| गिरिडीह | 69.37 |
| साहिबगंज | 68.43 |
| गोड्डा | 68.40 |
| बोकारो | 68.29 |
| धनबाद | 60.13 |
| पूर्वी सिंहभूम | 59.36 |
| रांची | 56.41 |
यह भी पढ़ें- झारखंड में जानकारी के अभाव में SIR से कोई ना हो वंचित, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश