Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sita Soren Joins BJP: 'क्या झारखंड लंका है...?', सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर JMM ने दी पहली प्रतिक्रिया

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 03:49 PM (GMT+05:30)

    Sita Soren Joins BJP हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के भाजपा का दामन थामते ही झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ज्वाइन करने पर झारखंड मुक्ति ...और पढ़ें

    Sita Soren Joins BJP: सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर JMM ने दी पहली प्रतिक्रिया (फाइल फोटो)
    Sita Soren Joins BJP: सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर JMM ने दी पहली प्रतिक्रिया (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सीता सोरेन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं- JMM
    2. आज सीता लंका से मुक्त हो गई- प्रतुल शाहदेव

    राज्य ब्यूरो, रांची। Sita Soren Joins BJP झारखंड में हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के भाजपा का दामन थामते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। अब भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

    झामुमो ने सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया एप एक्स हैंडल पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।

    झामुमो ने लिखा कि हमारे झामुमो परिवार में सीता सोरेन ब्याह कर आईं थी। वे आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं एवं आदरणीय स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। रामायण याद दिलाते हुए लिखा कि प्रकांड ज्ञानी रावण ने मां सीता का अपहरण किया था। आपकी बात से तो यह तत्पर्य निकलता है कि झारखंड लंका है? अर्जुन मुंडा से लेकर विद्युत वरण महतो एवं आपके कई अन्य गणमान्य नेतागण इसी झामुमो से निकले हैं। सीता सोरेन को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

    इससे पहले प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सीता सोरेन के पार्टी ज्वाइन करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारती जैसा आज हमारे एक आदर्श स्वरूप बड़े भैया ने कहा- आज सीता लंका से मुक्त हो गई। अयोध्या में सीता जी का स्वागत है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Sita Soren: सीता सोरेन भाजपा में हुईं शामिल, इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज; कटेगा दिग्गज नेता का पत्ता

    Sita Soren: दुमका में आमने-सामने होंगे देवर-भाभी! सीता सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी हलचल