Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: कभी सीधा तो कभी त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, इस हॉट सीट का बेहद पेचीदा है सियासी गणित

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 06:42 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय सीट पर अक्सर प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होता आया है। कुछ अवसरों पर यहां त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिला है। 201 ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: कभी सीधा तो कभी त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, इस हॉट सीट का बेहद पेचीदा है सियासी गणित
    Lok Sabha Election: कभी सीधा तो कभी त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, इस हॉट सीट का बेहद पेचीदा है सियासी गणित

    HighLights

    1. विष्णु दयाल राम भाजपा की टिकट पर 2014 एवं 2019 में चुनाव जीत चुके
    2. 2019 में भाजपा प्रत्याशी को मिला था अबतक का सर्वाधिक 7,55,659 वोट

    दीपक, गढ़वा। लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय सीट पर अक्सर प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होता आया है। कुछ अवसरों पर यहां त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिला है। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आगे भाजपा प्रत्याशी को मिले वोट के सामने विरोधी घुटने टेकते नजर आए हैं।

    विष्णु दयाल राम भाजपा की टिकट पर 2014 एवं 2019 में चुनाव जीत चुके हैं। इन दोनों ही चुनाव में उन्हें जितने वोट मिले, उसके आधा वोट भी इनके निकटतम प्रत्याशी को नहीं मिल सका।

    प्रत्याशी का नाम- पार्टी का नाम- मिले वोट

    2004 (चुनाव) 

    • मनोज कुमार - राजद - 2,06,731
    • बृजमोहन राम - भाजपा - 1,51,573
    • राधा कृष्ण किशोर - जदयू - 1,06,725

    2007 (उप चुनाव)

    • घूरन राम - राजद - 1,64, 202
    • कामेश्वर बैठा - बसपा - 1,41,875
    • जवाहर पासवान - भाजपा - 1,41,329
    • प्रभात कुमार - झाविमो - 1,16,036

    2009 चुनाव

    • कामेश्वर बैठा - झामुमो - 1,67,995
    • घूरन राम - राजद - 1,44,475
    • प्रभात कुमार - झाविमो - 90,206

    2014 चुनाव 

    • विष्णु दयाल राम - भाजपा - 4,76,513
    • मनोज कुमार - राजद - 2,12,571
    • घूरन राम - झाविमो - 1,56,832

    2019 चुनाव

    • विष्णु दयाल राम - भाजपा -7,55,659
    • घूरन राम - राजद - 2,78,053
    • अंजना भुइयां - बसपा - 53,597

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand News: कलेक्ट्रेट परिसर बना अखाडे़ का मैदान, CO-उप मुखिया के बीच जमकर हुई मारपीट; आधे घंटे चला ड्रामा

    NH 20 से रामगढ़ रांची का सफर कल से होगा महंगा, टोल शुल्क में 5-15 रुपये तक वृद्धि; यहां चेक करें नई दरें