विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: कलेक्ट्रेट परिसर बना अखाडे़ का मैदान, CO-उप मुखिया के बीच जमकर हुई मारपीट; आधे घंटे चला ड्रामा

Published: Sun, 31 Mar 2024 03:33 PM (IST)

Saraikela News झारखंड के सरायकेला में शनिवार को अंचल कार्यालय में आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। इस बीच गम्हरिया ...और पढ़ें

Jharkhand News: कलेक्ट्रेट परिसर बना अखाडे़ का मैदान, CO-उप मुखिया के बीच जमकर हुई मारपीट; आधे घंटे चला ड्रामा
Jharkhand News: कलेक्ट्रेट परिसर बना अखाडे़ का मैदान, CO-उप मुखिया के बीच जमकर हुई मारपीट; आधे घंटे चला ड्रामा

HighLights

  1. म्यूटेशन के सवाल पर सरायकेला सीओ और उप प्रमुख में मारपीट
  2. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है।

जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला अंचल कार्यालय में शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे गम्हरिया उप प्रमुख कियाम हुसैन व अंचल अधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार सिंह के बीच मारपीट व धक्की-मुक्की हुई। करीब आधे घंटे तक अंचल कार्यालय में हंगामा होता रहा।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सरायकेला थाने में लिखित शिकायत की है। सीओ प्रवीण कुमार ने गम्हरिया उप प्रमुख कियाम हुसैन व चार अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धक्का-मुक्की, मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए सरायकेला थाने में लिखित शिकायत की है।

सीओ प्रवीण कुमार ने मामले में क्या कुछ बताया

सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि कियाम हुसैन का म्यूटेशन का कुछ कार्य था, जो तकनीकी कारणों से फंसा हुआ था। इस संबंध में जिला को पत्र भी लिखा गया था, ताकि उक्त म्यूटेशन का कार्य जल्द से जल्द हो सके, लेकिन शनिवार की दोपहर कियाम हुसैन अपने चार साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे।

हंगामा होने पर जब इसकी सूचना उन्हें मिली तो वे अपने चैंबर में ही बैठे थे। आरोपित उनके चैंबर में भी प्रवेश कर गए और उनके साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपितों द्वारा उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए धमकाने लगे।

कियाम हुसैन ने सीओ के खिलाफ थाने में शिकायत

दूसरी ओर, कियाम हुसैन ने भी मारपीट व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए सीओ प्रवीण कुमार सिंह के खिलाफ सरायकेला थाना में शिकायत की है। आरोप है कि शनिवार दोपहर 12.30 बजे वे अपने साथी शेख हुसैन एवं लाल खान के साथ अंचल कार्यालय कार्यालय गए थी।

सीओ प्रवीण कुमार से मुलाकात कर रैयतों के काम के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे तभी सीओ अचानक गुस्से में आ गए और उन्हें दलाल कहकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शेख हुसैन के साथ हाथापाई करते हुए कार्यालय से कालर पकड़कर बाहर निकाल दिया और रिकॉर्डिंग कर रहे मोबाइल को हाथ से छीन कर तोड़ दिया। इसके बाद सीओ ने कियाम हुसैन की पसली में मुक्का मारा।

ये भी पढ़ें- 

NH 20 से रामगढ़ रांची का सफर कल से होगा महंगा, टोल शुल्क में 5-15 रुपये तक वृद्धि; यहां चेक करें नई दरें

I.N.D.I.A की दिल्ली रैली में महिलाओं का दम, सुनीता केजरीवाल संग दिखीं कल्पना सोरेन; दिया पति का संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।