Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    I.N.D.I.A की दिल्ली रैली में महिलाओं का दम, सुनीता केजरीवाल संग दिखीं कल्पना सोरेन; दिया पति का संदेश

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 01:43 PM (IST)

    Kalpana Soren झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इंडी गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान प ...और पढ़ें

    I.N.D.I.A की दिल्ली रैली में महिलाओं का दम, सुनीता केजरीवाल संग दिखीं कल्पना सोरेन; दिया पति का संदेश
    I.N.D.I.A की दिल्ली रैली में महिलाओं का दम, सुनीता केजरीवाल संग दिखीं कल्पना सोरेन; दिया पति का संदेश

    एएनआई, दिल्ली। Kalpana Soren At INDI Alliance Mega Rally Delhi झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचीं हैं।

    इंडी गठबंधन की महारैली में कल्पना सोरेन ने कहा कि आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं, उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको(जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।

    कल्पना सोरेन ने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इंडी अलायंस की पार्टियां यहां इकट्ठा हो रही हैं और इसके माध्यम से हम देश के लोगों और आज यहां एकत्र हुए लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए आगे आएं।

    दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी एकता की ताकत दिखाने के लिए रैला का आयोजन किया गया है। इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद हैं।

    कल्पना सोरेन समेत ये दिग्गज नेता मंच पर मौजूद

    इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रेयन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हुए। इस रैली में 26 दलों के नेता शामिल हुए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Hemant Soren के खिलाफ 5 हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल, ED ने बताया- 8.5 एकड़ जमीन में...

    बिहार में JDU की बल्ले-बल्ले तो झारखंड में हाल बेहाल, बस 'एक' आस थी वो भी टूट गई